{"_id":"5a0cfa614f1c1b6d548bd3d7","slug":"china-open-badminton-saina-nehwal-pv-sindhu-in-round-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइना ओपन बैडमिंटन में साइना और सिंधू की धमाकेदार शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चाइना ओपन बैडमिंटन में साइना और सिंधू की धमाकेदार शुरुआत, दूसरे दौर में पहुंचे
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
Updated Thu, 16 Nov 2017 08:09 AM IST
विज्ञापन
Saina Nehwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया की 11वें नंबर की खिलाड़ी और महिला वर्ग में लंदन ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और दुनिया की नंबर दो और चैंपियनशिप की शीर्ष वरीय खिलाड़ी पीवी सिंधू ने चीन ओपन सुपर सीरीज प्रीमियर में धमाकेदार शुरुआत की है। दोनों अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी खिलाड़ियों के खिलाफ सीधे गेम में जीत दर्ज करने में सफल रहीं। साइना ने एकल के पहले दौर में अमेरिका की बेइवान झैंग को 21-12, 21-13 से पराजित किया।
विज्ञापन
वहीं, सिंधू ने जापान की सयाका सातो पर 24-22, 23-21 से जीत दर्ज की। टूर्नामेंट की गैर वरीय साइना को यह मुकाबला जीतने के लिए 30 मिनट का समय लगा। दूसरे दौर में साइना का सामना पांचवीं सीड अकाने यामागुची से होगा। यामागुची के खिलाफ साइना का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। दोनों खिलाड़ी अब तक चार बार आमने-सामने हुई हैं जिसमें तीन बार यामागुची ने बाजी मारी है। विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त सिंधू ने 59 मिनट तक चले मैच में सातो को 24-22, 23-21 हराया। अगले दौर में सिंधू का का सामना क्वालिफायर यूए हान से होगा।
विज्ञापन
पढ़ेंः- चायना ओपन बैडमिंटन: एचएस प्रणय पहले दौर में जीते, सौरभ वर्मा हारे
विज्ञापन
प्रणय दूसरे दौर में
विश्व के 11वीं वरीयता प्राप्त भारतीय शटलर एचएस प्रणय ने दूसरे दौर में जगह बना ली है। हाल में चार सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले किदांबी श्रीकांत को हराकर राष्ट्रीय चैंपियन बनने का गौरव हासिल कर चुके प्रणय ने पहले दौर में कोरिया के डोंग किउन ली को 18-21, 21-16, 21-19 से शिकस्त दी। दूसरे दौर में प्रणय का सामना हांगकांग के क्वालिफायर चेउक यिउ ली से होगा। सौरभ वर्मा को पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। उन्हें फ्रांस के ब्राइस लीवरडेज के खिलाफ 14-21, 21-15, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।