{"_id":"5ba24966867a557ea82f5a83","slug":"china-open-badminton-ashwini-ponnappa-and-satwik-beat-world-no-12-pair-ellis-smith-in-round-1-in","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन ओपन: अश्विनी-सत्विक की जोड़ी ने किया बड़ा उलटफेर, श्रीकांत ने भी मारी बाजी","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
चीन ओपन: अश्विनी-सत्विक की जोड़ी ने किया बड़ा उलटफेर, श्रीकांत ने भी मारी बाजी
भाषा,चांगजू
Updated Wed, 19 Sep 2018 06:35 PM IST
विज्ञापन
Ponnappa and Satwik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने चाइना ओपन की मिश्रित स्पर्धा में इंग्लैंड के मार्कस इलिस और लौरेन स्मिथ की जोड़ी को हराकर उलटफेर करते हुए प्री क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
सत्विकसाईराज और अश्विनी की जोड़ी बीते समय में दो बार मार्कस-लौरेन की जोड़ी से हार चुकी है। लेकिन दुनिया की 25वें नंबर की जोड़ी ने रणनीति का अच्छी तरह कार्यान्वयन किया और राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली जोड़ी को एक घंटे तीन मिनट में 21-13 20-22 21-17 से मात दी। अब भारतीय जोड़ी का सामना चीन के झेंग सिवेई और हुआंग याकियोंग की शीर्ष वरीय जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
7वें वरीय के श्रीकांत भी प्री क्वार्टर में पहुंच चुके हैं। पिछले हफ्ते जापान ओपन के क्वार्टरफाइनल में पहुंचे श्रीकांत ने डेनमार्क के रासमस गेमके को 21-9 21-9 से पराजित किया और अब उनका सामना थाईलैंड के सुपानयू अविहिंगसानोन से होगा। हालांकि राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीतने वाली सत्विक और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी को गोह वी शेम और टान वी कियोंग की मलेशियाई जोड़ी से 19-21 20-22 से हार का मुंह देखना पड़ा।
विज्ञापन
वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदकधारी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी को महिला युगल में कोरिया की किम सो यियोंग और कोंग ही योंग की जोड़ी से 10-21 18-21 से पराजय मिली।