{"_id":"5df389638ebc3e8818227e12","slug":"bwf-world-tour-finals-pv-sindhu-beats-he-bing-jiao-for-consolation-win","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनलः आखिरी मैच जीतकर इज्जत बचाने में कामयाब रही पीवी सिंधु ","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनलः आखिरी मैच जीतकर इज्जत बचाने में कामयाब रही पीवी सिंधु
Sat, 14 Dec 2019 08:54 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sat, 14 Dec 2019 08:54 AM IST
विज्ञापन
पीवी सिंधु
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकीं भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने ग्रुप ए के अपने तीसरे और अंतिम मैच में चीन की ही बिंग जियाओ पर सांत्वना जीत दर्ज करके वर्ष के आखिरी टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में अपने अभियान का अंत जीत के साथ किया।
विज्ञापन
पिछले साल की चैंपियन सिंधु अपने पहले दोनों मैच गंवाने के कारण खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो गईं थीं। बिंग जियाओ के खिलाफ भी पहले गेम में वह 9-18 से पीछे चल रही थी लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी की ओर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज करके ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
इस जीत से सिंधु ने इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ लगातार चार हार का सिलसिला भी तोड़ दिया। अब उनका एक दूसरे के खिलाफ रिकॉर्ड 6-9 है। भारतीय खिलाड़ी शुरू में लय हासिल नहीं कर पाईं और बिंगजियाओ ने पहले गेम में शुरू में 7-3 और ब्रेक तक 11-6 से बढ़त बना ली।
विज्ञापन
सिंधु ने ब्रेक के बाद भी गलतियां कीं जिससे चीनी खिलाड़ी 18-9 से आगे हो गईं। सिंधु ने हालांकि बेहतरीन वापसी का नजारा पेश किया और लगातार नौ अंक बनाकर स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया। बिंगजियाओ ने इसके बाद एक अंक हासिल किया लेकिन सिंधु ने फिर लगातार तीन अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया।
सिंधु ने दूसरे गेम में लय बरकरार रखी और वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थीं। बिंग जियाओ ने इसके बाद कुछ गलतियां कीं जिससे सिंधु ने अपनी बढ़त 15-10 कर दी। चीनी खिलाड़ी ने बाद में 16-18 से अंतर कम किया लेकिन सिंधु ने जल्द ही तीन मैच पॉइंट हासिल कर लिए। बिंगजियाओ इनमें से दो मैच पॉइंट ही बचा पायी। सिंधु अब प्रीमियर बैडमिंटन लीग में खेलेंगी।