फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BWF Rankings: HS Prannoy enters top six for 1st time in Badminton World Rankings, rewarded for winning bronze

BWF Rankings: एचएस प्रणय बैडमिंटन विश्व रैंकिंग में पहली बार शीर्ष छह में शामिल, कांस्य जीतने का मिला इनाम

Tue, 29 Aug 2023 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 29 Aug 2023 11:19 PM IST
सार

एचएस प्रणय ने 72437 अंक के साथ पुरुष एकल रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार किया। वह पिछले साल दिसंबर के बाद से रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपना स्थान बरकरार रखने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
BWF Rankings: HS Prannoy enters top six for 1st time in Badminton World Rankings, rewarded for winning bronze
एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विश्व चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाले एचएस प्रणय ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी नवीनतम रैंकिंग में कॅरिअर का सर्वश्रेष्ठ छठा स्थान हासिल किया। केरल के 31 साल के इस खिलाड़ी ने विश्व चैंपियनशिप के सेमीफाइनल तक चले अपने अभियान के दौरान विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक चैम्पियन विक्टर एक्सेलसेन को हराकर टूर्नामेंट का अपना पहला पदक पक्का किया था।
विज्ञापन


एचएस प्रणय ने 72437 अंक के साथ पुरुष एकल रैंकिंग में तीन स्थान का सुधार किया। वह पिछले साल दिसंबर के बाद से रैंकिंग में शीर्ष 10 में अपना स्थान बरकरार रखने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं। प्रणय ने इस दौरान मलयेशिया मास्टर्स (सुपर 500) का खिताब जीता और ऑस्ट्रेलियाई ओपन में उपविजेता रहे थे।
विज्ञापन


पुरुष एकल में लक्ष्य सेन एक स्थान के नुकसान के साथ 12वें जबकि विश्व चैंपियनशिप के पहले दौर में बाहर होने वाले किदांबी श्रीकांत पहले की तरह 20वें स्थान पर हैं। महिला एकल में पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू विश्व चैंपियनशिप के शुरुआती चरण में बाहर होने के बावजूद एक स्थान आगे बढ़कर 14वीं पायदान पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरूष युगल जोड़ी अपना दूसरे स्थान बरकरार रखने में सफल रही। इस जोड़ी को विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में किम एस्ट्रूप-एंडर्स रासमुसेन ने हराया था। तृषा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल जोड़ी रैंकिंग में दो स्थान आगे बढ़कर 17वें पायदान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed