{"_id":"5c2934c1bdec2256d743d0f4","slug":"bangalore-beat-pune-4-3-in-pbl-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 4: किदांबी श्रीकांत की अजय जयराम पर रोमांचक जीत, बंगलूरू ने पुणे को 4-3 से हराया","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 4: किदांबी श्रीकांत की अजय जयराम पर रोमांचक जीत, बंगलूरू ने पुणे को 4-3 से हराया
Mon, 31 Dec 2018 02:42 AM IST
संदीप भट्ट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Mon, 31 Dec 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
किदांबी श्रीकांत
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किदांबी श्रीकांत की अजय जयराम पर रोमांचक जीत के साथ बंगलूरू रैप्टर्स ने प्रीमियर बैडमिंटन लीग में पुणे सेवन एसेस को 4-3 से हरा दिया। रैप्टर्स के लिए अहसान और सेतीयावान ने इवानोव और चिराग शेट्टी की जोड़ी को 15-12, 11- 15 से मात देकर 1-0 से बढ़त दिलाई। पुणे ने महिला एकल मैच को ट्रंप बनाया जिसमें ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन ने वू थी को 15-8, 15-5 से हराकर टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
पुरुष एकल में बंगलूरू की किदांबी श्रीकांत ने अपने ट्रंप मैच में पहले गेम में पिछड़ने के बाद 10-15, 15-12, 15-14 से हराकर स्कोर 3-2 कर दिया। मिश्रित युगल में पुणे ने जीत हासिल कर स्कोर 3-3 कर दिया। निर्णायक मुकाबले में पुणे के लक्ष्य सेन को बी साई प्रणीत ने 15-9,15-13 से हराकर बंगलूरू को जीत दिला दी।
विज्ञापन