फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   BAI announces Rs 10 lakh cash reward for Pv sindhu and Rs 3 lakh for sameer verma

इतिहास रचते ही सिंधु हुईं मालामाल, BAI ने की लाखों रुपए देने की घोषणा

Sun, 16 Dec 2018 11:13 PM IST
mukesh jha Mukesh Jha
Updated Sun, 16 Dec 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
BAI announces Rs 10 lakh cash reward for Pv sindhu and Rs 3 lakh for sameer verma
pv sindhu

भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने रविवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी पीवी सिंधु को 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। 

विज्ञापन


ओलंपिक रजत पदकधारी सिंधु ने विश्व टूर फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-19 21-17 से हराकर साल का अंत शानदार तरीके से किया। बाई ने समीर वर्मा के लिए भी तीन लाख रूपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की जो विश्व टूर फाइनल्स में पहली बार खेलते हुए सेमीफाइनल तक पहुंचे। 
विज्ञापन


महासचिव अजय के सिंघानिया ने दोनों खिलाड़ियों के प्रयासों को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सिंधु का दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ताई जु यिंग, अकाने यामागुची, रतचानोक इंतानोन और नोजोमी ओकुहारा को हराना प्रशंसनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समीर पहली बार टूर्नामेंट में खेले और सेमीफाइनल तक पहुंचे। वह दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी शी युकी से करीबी मुकाबले में हारे जिससे उनकी काबिलियत का पता चलता है। यह हम सभी के लिये खुशियां मनाने का मौका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed