फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Badminton star PV Sindhu says I am in London with consent of parents, there is no family differences or problems with coach

माता-पिता की सहमति से लंदन में हूं, परिवार में कोई मतभेद या कोच से समस्या नहीं: पीवी सिंधू

Tue, 20 Oct 2020 03:57 PM IST
अमर शर्मा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Oct 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Badminton star PV Sindhu says I am in London with consent of parents, there is no family differences or problems with coach
पीवी सिंधु - फोटो : For Reference Only

विश्व चैंपियन पीवी सिंधू ने मंगलवार को कहा कि वह अपने परिवार और कोचों की सहमति से लंदन में हैं और इस तरह उन्होंने इनमें से किसी के भी साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया। सिंधू के पिता ने हालांकि हैदराबाद में राष्ट्रीय शिविर से उनके खुश नहीं होने के बारे में कहा। 

विज्ञापन


ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधू पिछले 10 दिन से लंदन में हैं और सोमवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर गेटोरेड खेल विज्ञान संस्थान (जीएसएसआई) की खेल पोषण विशेषज्ञ रेबेका रेंडेल के साथ तस्वीर पोस्ट की। सिंधू जीएसएसआई में ही ट्रेनिंग कर रही हैं।
विज्ञापन




एक खबर में दावा किया गया है कि सिंधू ने 'परिवार में तनाव' के कारण देश छोड़ा है लेकिन इस स्टार खिलाड़ी ने इन अटकलों को खारिज किया।

सिंधू ने मंगलवार को ट्विटर पर डाले बयान में कहा, "मैं कुछ दिन पहले लंदन आई जिससे कि अपने जीएसएसआई के साथ अपने पोषण और उबरने से जुड़ी चीजों पर काम कर सकूं। मैं अपने माता-पिता की सहमति से यहां आई हूं और इस संदर्भ में परिवार में कोई मतभेद नहीं है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "मुझे अपने माता-पिता से कोई समस्या क्यों होगी जिन्होंने मेरे लिए अपने जीवन में बलिदान दिए। मेरा परिवार एक दूसरे के काफी करीब है और वे हमेशा मेरा समर्थन करते हैं। मैं अपने परिवार के सदस्यों के रोजाना संपर्क में हूं।"

इससे पहले सिंधू के पिता पीवी रमन्ना ने कहा था कि उनकी बेटी बैडमिंटन विश्व महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) के कैलेंडर के अगले साल होने वाले एशियाई चरण की तैयारी के लिए लंदन में है क्योंकि हैदराबाद में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में वह उचित अभ्यास नहीं कर पा रही थी।

कोविड-19 महामारी के कारण बीडब्ल्यूएफ को विश्व टूर फाइनल्स (27-31 जनवरी) और दो एशिया ओपन (2-17 जनवरी और 19-24 जनवरी) को अगले साल जनवरी में बैंकॉक स्थानांतरित कराने को बाध्य होना पड़ा।

रमन्ना ने कहा कि यह स्टार खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में अपनी ट्रेनिंग से खुश नहीं थी।

उन्होंने कहा, "यहां वह उचित अभ्यास नहीं कर पा रही थी। एशियाई खेल 2018 के बाद गोपी (मुख्य कोच पुलेला गोपीचंद) ने उसकी ट्रेनिंग में रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने उसके साथ ट्रेनिंग के लिए उपयुक्त अभ्यास जोड़ीदार मुहैया नहीं कराया।" 

रमन्ना ने दावा किया, "वह स्तरीय अभ्यास नहीं कर पा रही थी और अपने साथ हो रहे व्यवहार से तंग आ चुकी थी।" 

संपर्क करने पर गोपीचंद ने पुष्टि की कि सिंधू ने लंदन जाने के बारे में उन्हें सूचित किया था लेकिन उन्होंने रमन्ना की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। 


गोपीचंद ने कहा, "हमारे पास यही सूचना है कि वह गेटोरेड ट्रेनिंग अकादमी गई है। वहां उनका ट्रेनिंग संस्थान है। मुझे कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी नहीं है।" 

उन्होंने कहा, "उसके पिता क्या कह रहे हैं इस पर मैं प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता, अगर सिंधू कुछ कहती है तो मैं प्रतिक्रिया दूंगा।" 

सिंधू ने हालांकि बाद में कहा कि उनके और पूर्व ऑल इंग्लैंड चैंपियन गोपीचंद के बीच कोई समस्या नहीं है। 

उन्होंने कहा, "साथ ही मुझे अपने कोच गोपीचंद या अकादमी में ट्रेनिंग सुविधाओं से कोई समस्या नहीं है।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed