{"_id":"63ab2ff5a8219c43f222eece","slug":"badminton-saina-nehwal-will-participate-in-selection-trials-for-asian-mixed-team-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saina Nehwal: बैडमिंटन से अच्छी खबर, साइना एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Saina Nehwal: बैडमिंटन से अच्छी खबर, साइना एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल्स में हिस्सा लेंगी
Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Dec 2022 11:18 PM IST
सार
समिति ने विश्व रैंकिंग के आधार पर एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, पीवी सिंधू और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सीधे प्रवेश देने का फैसला किया।
विज्ञापन
साइना नेहवाल
- फोटो : instagram/nehwalsaina/
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना नेहवाल को 14 से 19 फरवरी के बीच दुबई में होने वाली एशियाई मिश्रित टीम चैंपियनशिप के लिए चयन ट्रायल्स में शामिल किया गया है। भारतीय बैडमिंटन संघ के सीनियर चयन समिति की 25 दिसंबर को वर्चुअल बैठक हुई जिसमें एशियाई चैंपियनशिप के लिए टीम का चयन करने के लिए ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को चुना गया।
समिति ने विश्व रैंकिंग के आधार पर एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय, पीवी सिंधू और पुरुष युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सीधे प्रवेश देने का फैसला किया। चौदह सदस्यीय टीम के बाकी सदस्यों का चयन नई दिल्ली में दो और तीन जनवरी को होने वाले चयन ट्रायल्स से किया जाएगा।
महिला एकल में साइना के अलावा मालविका बंसोड और आकर्षी कश्यप को ट्रायल के लिए बुलाया गया है, जबकि पुरुष युगल में एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला, कृष्ण प्रसाद गर्ग-विष्णुवर्धन गौड़ पी और ईशान भटनागर-साई पाथेक के नाम शामिल हैं।