{"_id":"641a7ea7f04ead8a5d0ac145","slug":"badminton-lakshya-sen-loses-of-6-places-in-world-ranking-now-on-20th-place-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Badminton: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हार के बाद लक्ष्य सेन को एक और झटका, विश्व रैंकिंग में 6 स्थान का नुकसान","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Badminton: ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में हार के बाद लक्ष्य सेन को एक और झटका, विश्व रैंकिंग में 6 स्थान का नुकसान
Wed, 22 Mar 2023 09:35 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 22 Mar 2023 09:35 AM IST
सार
महिलाओं में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू नौवें स्थान पर कायम हैं, जबकि साइना नेहवाल पांच स्थान के नुकसान के कारण 32वें स्थान पर आ गईं।
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन मंगलवार को विश्व रैंकिंग में शीर्ष-20 से बाहर हो गए हैं। उत्तराखंड के लक्ष्य को विश्व रैंकिंग में छह स्थान का नुकसान हुआ और वह 25वें स्थान पर खिसक गए हैं।
हाल ही में 21 साल के लक्ष्य ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के दूसरे दौर से बाहर हो गए थे जिसका खामियाजा उन्हें रैंकिंग में उठाना पड़ा। पिछले साल नवंबर में लक्ष्य ने अपने कॅरिअर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की थी। वह छठे स्थान पर रहे थे।
इसके अलावा वह मलयेशिया ओपन, भारत ओपन और जर्मन ओपन में भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और वह भी जल्दी बाहर हो गए थे। पिछले साल सेन शानदार फॉर्म में रहे थे। उन्होंने इंडिया ओपन जीता था और जर्मनी व ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप के फाइनल में भी जगह बनाई थी।