फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   B Sai Praneeth loses to Kento Momota in semi-final of Japan open

JAPAN OPEN 2019: साई प्रणीत के सेमीफाइनल में हारते ही भारतीय चुनौती भी समाप्त

Sat, 27 Jul 2019 12:09 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 27 Jul 2019 12:09 PM IST
विज्ञापन
B Sai Praneeth loses to Kento Momota in semi-final of Japan open
बी. साई प्रणीत

पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में साई प्रणीत के हारते ही जापान ओपन 2019 से भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। शनिवार को वर्ल्ड नंबर-1 केंटो मोमोता ने उन्हें 18-21, 12-21 से हराया। यह मुकाबला 45 मिनट तक चला। क्वार्टरफाइनल में प्रणीत ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को हराया था। स्टार शटलर पीवी सिंधु और एचएस प्रणॉय पहले ही हारकर बाहर हो गए थे।

विज्ञापन


क्वॉर्टर फाइनल में प्रणीत ने इंडोनेशिया के टॉमी सुगियार्तो को हराया था। मोमोता के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने 3-1 की बढ़त बना ली। हालांकि, मोमोता ने वापसी की और 11-8 से आगे हो गए।
विज्ञापन

 

प्रणीत ने अपने खेल को बेहतर करने का प्रयास किया, लेकिन वह वापसी करने में कामयाब नहीं हो पाए और 23 मिनट में गेम हारकर मुकाबले में पिछड़ गए। दूसरे गेम में भी प्रणीत शुरुआत में 9-6 से आगे थे, लेकिन टॉप सीड जापानी खिलाड़ी ने वापसी की और 12-9 की बढ़त बना ली। मोमोता ने इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा और 22 मिनट में गेम जीतते हुए फाइनल में जगह बना ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन


बराबर हुआ रिकॉर्ड 
अब प्रणीत का केंतो मोमोता के खिलाफ जीत-हार का रिकॉर्ड 2-2 से बराबर हो गया है। इससे पहले वर्ल्ड चैंपियनशिप-2018 में भी मोमोता ने प्रणीत को सीधे गेमों में मात दी थी। साल 2013 में इंडोनेशिया ओपन और इंडिया ओपन में प्रणीत ने मोमोता को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed