फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   australian open b sai praneeth and sameer verma enters in quarter final

ऑस्ट्रेलियन ओपन: प्रणीत और समीर की जीत का सिलसिला जारी, क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Fri, 11 May 2018 02:14 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 11 May 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
australian open b sai praneeth and sameer verma enters in quarter final
बी साई प्रणीत

भारतीय शटलर बी साई प्रणीत और समीर वर्मा ने ऑस्ट्रेलियन ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत का सिलसिला जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। दूसरी वरीय प्रणीत ने इंडोनेशिया के पंजी अहमद मौलाना को 21-12, 21-14 से और चौथी वरीय समीर ने जापान के तुकामा को 21-16, 21-12 से बाहर का रास्ता दिखाया। अगले दौर में प्रणीत की भिड़ंत इंडोनेशिया के सातवीं वरीय ली चेयुक यू से और समीर की चीन के लू गुआंगजु से होगी। 

विज्ञापन


युगल जोड़ियां भी जीती : पुरुष युगल में मनु अत्री और बी सुमित रेड्डी की जोड़ी ने कोरिया के हयूक गयून चोई और क्यूंग हून पार्क की जोड़ी को 21-17, 21-17 से और  अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक ने जापान के हिरोकी ओकामूरा और मासायुकी ओनोडेरा को 21-15, 25-23 से पराजित किया। अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय जोड़ियां आपस में टकराएंगी। 
विज्ञापन


महिलाओं का अभियान खत्म : महिला एकल और युगल में भारतीय अभियान खत्म हो गया। एकल में जक्का वैष्णवी रेड्डी को चीन की हान यूई के हाथों 5-21, 5-21 से हार मिली। युगल में जे मेघना और पूर्विशा एस राम की जोड़ी भी जापान की मिकी और मियूकी कातो की जोड़ी से 11-21, 13-21 से मात खाकर बाहर हो गई। मिश्रित युगल में शिवम शर्मा और पूर्विशा को कोरिया के सेयुंग जाए सियो और चाए युजुंग से 6-21, 13-21 से शिकस्त मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed