फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   Asian Games 2018: Kidambi Srikanth, H S Prannoy suffer end in Asiad Badminton

एशियन गेम्स 2018: श्रीकांत-प्रणॉय की चुनौती खत्म, बैडमिंटन में इन खिलाड़ियों से होगी पदक की आस

Fri, 24 Aug 2018 10:38 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 24 Aug 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
Asian Games 2018: Kidambi Srikanth, H S Prannoy suffer end in Asiad Badminton
श्रीकांत और प्रणॉय

भारत के शीर्ष शटलर किदांबी श्रीकांत और एचएस प्रणॉय शुक्रवार को पुरुषों की बैडमिंटन स्पर्धा के एकल में दूसरे दौर में ही हारकर बाहर हो गए। इसी के साथ पुरुष एकल में भारतीय अभियान खत्म हो गया। दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत 43 मिनट तक चले कड़े मुकाबले में 28वीं रैंकिंग इंडोनेशिया के वोंग विंग कि विन्सेंट से 21-23, 19-21 से हार गए। उनकी यह विन्सेंट के खिलाफ आठ मैचों में तीसरी हार है। 

विज्ञापन


श्रीकांत ने राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता था और मिश्रित टीम को स्वर्ण पदक दिलाया था। प्रणॉय को थाईलैंड के कंटाफोन वांगचारोइन से 65 मिनट तक चले मुकाबले में 12-21, 21-15, 15-21 से हार मिली। 
विज्ञापन


पोनप्पा-सिक्की क्वार्टर फाइनल में 
राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने अपने से ऊंची रैंकिंग की मलयेशियाई की चोऊ मेई कुआन और ली मेंग यीन की जोड़ी को 21-17, 16-21 21-19 से शिकस्त दी। अब शनिवार को पोनप्पा-सिक्की का सामना चेन किंगचेन और जिया यिफान की चीनी जोड़ी से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंधु व साइना उतरेंगी कोर्ट पर 
पीवी सिंधू और साइना नेहवाल शनिवार को महिला एकल के अपने दूसरे मुकाबले में कोर्ट पर उतेंगी। विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता सिंधू का सामना ग्रेगोरिया मारिस्का तुनजुंग से होगा, जबकि राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन साइना की भिड़ंत इंडोनेशिया की फितरियानी से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed