{"_id":"5b7a27ae42c79246344b211c","slug":"asian-games-2018-indian-athletes-day-two-live-updates-indonesia-jakarta-palembang","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2018: 'गोल्डन गर्ल' बनी विनेश फोगाट, पढ़िए दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
Asian Games 2018: 'गोल्डन गर्ल' बनी विनेश फोगाट, पढ़िए दूसरे दिन कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
Tue, 21 Aug 2018 07:18 AM IST
Prateek Ranjan
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Prateek Ranjan
Updated Tue, 21 Aug 2018 07:18 AM IST
विज्ञापन
asian games 2018
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के लिए इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों का दूसरा दिन अच्छा रहा। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्मीद के अनुरूप कुश्ती का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया जबकि निशानेबाजों ने दो रजत पदक जीते साथ-साथ सेपकटकरा में पोडियम स्थान भी सुनिश्चित किया है।
नीचे पढ़िए दूसरे दिन यानी सोमवार को खेले गए स्पर्धाओं में भारतीय टीम का कैसा रहा प्रदर्शन
-नौकायन - इस स्पर्धा में भी भारत को अच्छी खबर मिली। दुष्यंत चौहान और भारत पुरूष क्वाड्रपल स्कल्स टीम अपनी हीट में पहले स्थान पर रहने से फाइनल्स में पहुंची।
विज्ञापन
- टेनिस- टेनिस कोर्ट पर भारत के एकल विशेषज्ञ दूसरे वरीय रामकुमार रामनाथन और अंकिता रैना ने अच्छी शुरूआत की। वहीं करमन कौर थंडी ने भी आसानी से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया।
- कुश्ती- भारत की आखिरी उम्मीद भी खत्म। रियो ओलंपिक की पदक विजेता साक्षी मलिक भी ब्रॉन्ज मेडल मुकाबला हारकर एशियाई खेलों से बाहर
- कुश्ती- ब्रॉन्ज मेडल के मैच में पूजा ढांढा को हार का सामना करना पड़ा।
- विनेश फोगाट ने रचा इतिहास। महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में जापान की युकी इरी को 6-2 से हराकर जीता गोल्ड। भारत का एशियाई खेलों में दूसरा गोल्ड मेडल।
- भारतीय पुरुष कबड्डी टीम ग्रुप ए के मैच में कोरिया से 23-24 से हार गई
- भारत अभी अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। भारत ने अब तक तीन मेडल जीते हैं।
- भारतीय पुरुष टीम को सेपकटकरॉ स्पर्धा के ग्रुप बी के मैच में इंडोनेशिया के खिलाफ 0-3 की शिकस्त झेलनी पड़ी
- भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम ने ग्रुप एफ के मैच में हांगकांग को 3-0 से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की
- मनु अत्री और सुमित रेड्डी की हार के साथ भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम का सफर थमा
-टेनिस- कोर्ट से भारतीय टीम के लिए एक और खुशखबरी। पुरुष - प्रजनेश गुन्नेस्वरन इंडोन्शियाई खिलाड़ी को 6-2, 6-0 से हराकर फाइनल 16 में जगह बनाई।
- वॉलीबॉल- भारतीय टीम ने जीत के साथ की अभियान की शुरुआत 3-0 से हॉन्गकॉन्ग को पूल F के एक मैच में हराया
- बैडमिंटन- भारतीय टीम का सफर खत्म, क्वार्टरफाइनल में भारतीय बैडमिंटन टीम को मेजबान इंडोनेशिया ने 3-1 से हराया।
- कुश्ती- इस खेल से देश के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। भारतीय पहलवान सुमीत कुमार जो ओपनिंग राउंड में हार गए थे, अब रेपचेज की मदद से कांस्य पदक का मैच खेलेंगे। उन्होंने अपनी लेटेस्ट बाउट में कजाकिस्तान के पहवान ओलेग बॉल्टिन को 7-0 से हराया।
- शूटिंग- ट्रैप मेंस फाइनल में भारत के युवा शूटर लक्ष्य ने सिल्वर मेडल जीता। अनुभवी शूटर मानवजीत सिंह संधू चौथे स्थान पर रहे।
- विनेश फोगाट ने फाइनल में किया प्रवेश। भारत के लिए मेडल किया पक्का। विनेश ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की यक्षीमुरातोवा दौलतेबिक को 10-0 से मात दी। भारतीय पहलवान ने सिर्फ 75 सेकंड में टेक्निकल सुपिरियोरिटी के आधार पर अपनी बाउट जीती।
- साक्षी मलिक भी सेमीफाइनल में हारीं। इससे पहले पूजा ढांडा हारी थीं। साक्षी को महिलाओं की फ्रीस्टाइल 62 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान की एसुलु टिनिबेकोवा ने 8-7 से मात दी।
- भारत के निशानेबाज मानवजीत सिंह संधू और लक्ष्य दोनों ने पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। संधू पहले स्थान पर रहे जबकि लक्ष्य चौथे स्थान पर।
- सेमीफाइनल में हारी पूजा ढांडा। उत्तर कोरिया की जोंग म्योंग सुक ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग में पूजा को 10-0 से हराया।
- साक्षी मलिक भी कटवाया सेमीफाइनल का टिकट। ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी ने कजाख्सतान की अयाउलीम कैसीमोवा को टेक्निकल सुपिरियोरिटी के आधार पर 10-0 से हराया।
- भारतीय महिलाएं रेगु स्पर्धा के ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में लाओ पीडीआर से 2-1 से हारी।
- पूजा ढांडा ने भी सेमीफाइनल में धमाकेदार एंट्री की। पूजा ने 57 किग्रा वर्ग में उज्बेकिस्तान की नाबिरा एसेनबाएवा को क्वार्टरफाइनल मुकाबले में टेक्निकल सुपिरियोरिटी के आधार पर 12-1 के विशाल अंतर से हराया।
- विनेश फोगाट सेमीफाइनल में पहुंची। क्वार्टरफाइनल में कोरिया की किम ह्यूंगजु को करीब 100 सेकंड शेष टेक्निकल सुपिरियोरिटी के आधार पर 11-0 के विशाल अंतर से हराया।
- साक्षी मलिक की धमाकेदार जीत। सिर्फ दो मिनट के अंदर ही जीत दर्ज कर महिलाओं के 62 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया। साक्षी ने थाईलैंड की सैलीनी श्रीसोमबैट को टेक्निकल सुपिरियोरिटी से 10-0 के अंतर से हराया।
- महिला ट्रैप फाइनल में सीमा तोमर 12 के स्कोर के साथ अंतिम स्थान पर रहीं।
- मानवजीत सिंह संधू ने पुरुषों की ट्रैप क्वालिफिकेशल में दोबारा शीर्ष स्थान हासिल किया। वह कुल 119 के स्कोर के साथ नंबर-1 पर हैं। लक्ष्य इसी स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- भारत की महिला पहलवान पिंकी को 53 किग्रा वर्ग के प्री-क्वार्टरफाइनल में मंगोलिया की सुमिया एरडेनेचिमेग के हाथों 0-10 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। पिंकी टेक्निकल सुपिरियोरिटी से हारीं। मंगोलिया की पहलवान ने 79 सेकंड्स शेष रहते पिंकी को मात दी। हालांकि, पिंकी की मेडल जीतने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई हैं। अगर सुमिया फाइनल में पहुंची तो रेपचेज राउंड की मदद से पिंकी ब्रॉन्ज मेडल के लिए बाउट कर सकती हैं।
- भारतीय बास्केटबॉल महिला टीम की लगातार तीसरी हार। महिलाओं के 5x5 बास्केटबॉल में भारत को कोरिया के हाथों 54-104 के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। इससे पहले चीनी ताइपे और कजाख्सतान के हाथों भी भारत को क्रमश: 61-84 और 61-79 से शिकस्त मिली।
- ढांडा पूजा ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा वर्ग के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई। भारतीय पहलवान ने थाईलैंड की सूकडोनग्योर ओरासा को 10-0 के विशाल अंतर से मात दी।
- सुमित मलिक को पुरुषों की फ्रीस्टाइल 125 किग्रा वर्ग में ईरान के परवीज हादीबसमंज के हाथों 0-10 की करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। ईरानी पहलवान ने दो मिनट के अंदर ही टेक्निकल सुपिरियोरिटी से भारतीय पहलवान को मात दी। हालांकि, सुमित मलिक के पदक जीतने की उम्मीदें खत्म नहीं हुई है। अगर परवीज फाइनल में पहुंचते हैं तो रेपचेज राउंड की बदौलत भारतीय पहलवान के पास ब्रॉन्ज मेडल जीतने का मौका बनेगा।
- विनेश फोगाट ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल 50 किग्रा वर्ग में चीन की सुन येनान को 8-2 के भारी अंतर से मात देकर क्वार्टरफाइनल में जगह पक्की की। अब विनेश का मुकाबला कोरिया की किम ह्यूंगजु से होगा।
- भारत की महिला शूटर अपूर्वी चंदेला सोमवार को महिलाओं के 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में मेडल जीतने से चूक गईं। अपूर्वी ब्रॉन्ज मेडल जीतने की होड़ में थीं, लेकिन उनका अंतिम शॉट खराब रहा, जिसकी वजह से वह बाहर हुईं और उन्हें पांचवें स्थान से संतोष करना पड़ा।
- भारतीय पुरुष हैंडबॉल टीम ने ग्रुप 3 के प्रमुख राउंड मुकाबले में मलेशिया को 45-19 से हराया।
- जापान के सामने भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने टेके घुटने, क्वार्टरफाइनल में सफर समाप्त
- सेपकटकरॉ - भारत ने ईरान को दी मात, भारतीय पुरुष टीम ने रेगु स्पर्धा में ग्रुप बी के मुकाबले में ईरान को 2-1 से हराया।
- रोइंग- भारत ने पुरुषों की 4x200 मीटर फ्रीस्टाइल रिले की हीट 1 में 7:34.69 का समय निकालते हुए चौथे और ओवरऑल सातवें स्थान पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालिफाई किया।
- भारत की अंकिता रैना ने महिला सिंगल्स के अंतिम-16 में प्रवेश कर लिया है। टेनिस खिलाड़ी ने इंडोनेशिया की बीट्रिस गुमुल्या को 6-2, 6-4 से मात दी।
- नोजोमी ओकुहारा ने महिला बैडमिंटन टीम के दूसरे महिला सिंगल्स मुकाबले में भारत की साइना नेहवाल को कड़े संघर्ष के बाद 21-11, 23-25, 21-16 से हराया। इसी के साथ जापान ने भारत पर 2-1 की बढ़त बनाई।
- भारतीय महिला कबड्डी टीम की लगातार दूसरी जीत। भारत ने ग्रुप ए के अपने दूसरे मैच में थाईलैंड को 33-23 से हराया।
- भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को एशियाई खेल 2018 में देश का नाम रोशन किया और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में पदक जीता।
- दूसरे गेम के हाफ टाइम तक ओकुहारा ने 11-7 की बढ़त बनाई।
- ताइक्वांडो- लतिका भंडारी अंतिम-16 में महिलाओं के 53 किग्रा वर्ग में लॉ सिन यी से 22-24 के अंतर से हारीं।
- रवि कुमार ब्रॉन्स मेडल हासिल कर सकते हैं। पांच शॉट्स के बाद रवि कुमार 52 के साथ तीसरे जबकि दीपक कुमार 51.6 के साथ चौथे स्थान पर हैं।
- भारती महिला कबड्डी टीम और थाईलैंड के बीच कड़ी टक्कर वाला मुकाबला चल रहा है। भारत ने 11-9 की बढ़त बना रखी है।
- पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल फाइनल्स शुरू हो गया है। भारत के रवि कुमार और दीपक कुमार मेडल्स के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।
- जापानी शटलर के सामने संघर्ष करती दिख रही हैं साइना नेहवाल। पहले गेम के हाफ टाइम तक भारतीय शटलर 7-11 से पिछड़ी।
- भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल का मुकाबला जापान की ओकुहरा के खिलाफ शुरू हो गया है। साइना फिलहाल 6-9 से पीछे हैं। जापान और भारत का स्कोर 1-1 से बराबर है। साइना पर भारत को 2-1 की बढ़त दिलाने का दारोमदार है।
- रोइंग- भारतीय टीम पुरुषों के क्वाडरपल स्कल्स की हीट 1 और ओवरऑल तालिका में 6:15.18 का समय निकालकर शीर्ष पर रही। अब उसने पुरुषों की क्वाडरपल स्कल्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
- जापान की फुकुशिमा और हिरोटा ने महिला टीम क्वार्टरफाइनल मैच में सिक्की रेड्डी और अराठी सुनील की जोड़ी को महिला डबल्स के मुकाबले में सीधे सेटों में मात देते हुए स्कोर 1-1 से बराबर किया।
- शूटिंग - पुरुषों की ट्रैप क्वालिफिकेशन के दूसरे दिन लक्ष्य ने संधू को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया। क्वालिफिकेशन तालिका में लक्ष्य के कुल 96 अंक हैं। संधू कुल 72 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
- रोइंग - भारत के रोहित कुमार और भगवान सिंह पुरुषों की लाइटवेट डबल स्कल्स के रेपचेज राउंड में हैं। हीट 1 में 6:57.75 समय के साथ वह दूसरे जबकि ओवरऑल तीसरे स्थान पर रहे।
- भारत की सिक्की रेड्डी और अराठी सारा सुनील का मुकाबला मत्सुतोमो मिसाकी और युकी फुकुशिमा के बीच खेला जा रहा है।
- शूटिंग - रवि कुमार और दीपक कुमार फाइनल्स में पहुंचे
- रवि कुमार और दीपक कुमार ने 10 मीटर एयर राइफल पुरुष स्पर्धा के क्वालिफिकेशन दौर में क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर रहते हुए फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया। रवि और दीपक के अंक क्रमश: 626.7 और 626.3 रहे।
- रोइंग- फाइनल्स में पहुंचे दुष्यंत
- दुष्यंत ने पुरुषों की लाइटवेट सिंगल स्कल्स के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह हीट 1 में 7:43.08 समय के साथ पहले स्थान पर रहे जबकि ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहीं।
- भारत और जापान के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला इस प्रकार खेला जाएगा।
- श्रीहरि नटराज हीट 1 में 26.19 समय के साथ पहले स्थान पर रहे। उन्होंने पुरुषों की 50 मीटर बेकस्ट्रोक फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया है क्योंकि ओवरऑल तालिका में वह 10वें स्थान पर रहे। अरविंद मनी 26.89 समय के साथ 21वें स्थान पर रहे।
- पीवी सिंधु ने जापान की अकाने यामागुची को महिला बैडमिंटन टीम के सिंगल्स मैच में 21-18 और 21-19 से मात दी।
- 10 मीटर एयर राइफल पुरुष क्वालिफिकेशन में रवि कुमार 10.457 की औसत के साथ तीसरे स्थान पर रहे जबकि दीपक कुमार 10.434 की औसत के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
- भारत के अद्वेत पेज ने 800 मीटर फ्री स्टाइल स्पर्धा में धीमी शुरुआत की और 8:09.13 के समय में इसे पूरा किया। हीट में उनसे तेज दो तैराकों का प्रदर्शन रहा। इंडोनेशिया के अलफाह फदलान प्राविरा ने 8:03.87 का समय निकालते हुए एशियाई खेलों में रिकॉर्ड स्थापित किया।
- पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-18 से जीता।
भारतीय महिला टीम और जापान के बीच क्वार्टरफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है।

-हॉकी- राष्ट्रीय खेल हॉकी में गत चैम्पियन पुरूष टीम ने पूल ए के शुरूआती मैच में मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से शिकस्त दी। यह एशियाड में भारतीय टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Breaking News: Excellent news from Shooting to start with..... Both Ravi Kumar & Deepak Kumar have qualified for Final of 10m Air Rifle; Finished 4th & 5th respectively in Qualification with 626.7 & 626.3 pts. #AsianGames2018 pic.twitter.com/JZgfiKYBBF
— India@AsianGames2018 (@India_AllSports) August 20, 2018