{"_id":"5c2a5b72bdec2256ae0cbd97","slug":"andres-antonsen-and-sameer-provides-victory-for-mumbai-rockets","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रीमियर बैडमिंटन लीग: आंद्रेस एंटोनसेन और समीर ने मुंबई रॉकेट्स को दिलाई जीत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
प्रीमियर बैडमिंटन लीग: आंद्रेस एंटोनसेन और समीर ने मुंबई रॉकेट्स को दिलाई जीत
Mon, 31 Dec 2018 11:39 PM IST
अभिषेक निगम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
Sameer Verma
समीर वर्मा और आंद्रेस एंटोनसेन ने मुंबई रॉकेट्स को प्रीमियर बैडमिंटन लीग सीजन-4 में सोमवार को अवध वॉरियर्स पर जीत दिलाई। विश्व नंबर-18 एंटोनसेन ने पूर्व विश्व नंबर-1 सोन वान हो को मात देकर मुंबई का स्कोर 2-2 से बराबर किया।
विज्ञापन
इसके बाद बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के सेमीफाइनलिस्ट समीर वर्मा ने ली डोंग कियून को मात देकर मुंबई की जीत पर मुहर लगाई। 21 वर्षीय एंटोनसेन ने इस मुकाबले में अपनी ओर फैंस का ध्यान खीचा।
विज्ञापन
पूर्व नंबर-1 सोन वान हो शुरुआती चरण में बढ़त पर थे। उन्होंने पहला सेट 15-6 से अपने नाम किया। हालांकि, एंटोनसेन ने दूसरे गेम में जोरदार वापसी की और मुकाबला 15-11 से अपने नाम किया। निर्णायक मुकाबला बेहद रोमांचक हुआ। एंटोनसेन ने कड़े संघर्ष के बाद 15-14 से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन