{"_id":"5baa4391867a557f565e5529","slug":"ajay-jairam-ousted-in-qualifier-of-korea-open-saina-will-begin-her-campaign","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजय जयराम कोरिया ओपन के क्वालिफायर में हारे, साइना पर जीत का दारोमदार","category":{"title":"Badminton ","title_hn":" बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
अजय जयराम कोरिया ओपन के क्वालिफायर में हारे, साइना पर जीत का दारोमदार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 25 Sep 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
अजय जयराम
शटलर अजय जयराम कोरिया ओपन वर्ल्ड टूर सुपर 500 टूर्नामेंट के मुख्य दौर में ही हारकर बाहर हो गए। जयराम को क्वालिफायर में चीन के झाओ जुनपेंग के हाथों 24-26,18-21 से शिकस्त का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
अन्य मुकाबले में युवा वैदेही चौधरी को किम गा इयून से 8-21,8-21 से और मुग्धा एग्रे को दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी चीन की ली शेरेई से 8-21,8-21 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
साइना व समीर उतरेंगे कोर्ट पर : मुख्य दौर में दिग्गज साइना नेहवाल और समीर वर्मा बुधवार को चुनौती पेश करेंगे। साइना अपने अभियान की शुरुआत दक्षिण कोरिया की किम ह्यो मिन से, जबकि समीर डेनमार्क के एंडर्स एंटोनसेन के खिलाफ खेलेंगे।
विज्ञापन