{"_id":"5c23b7b2bdec2256d743ccdd","slug":"ahmedabad-smash-masters-beat-delhi-dashers-by-4-1-in-pbl-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBL 4: अहमदाबाद ने दिल्ली डैशर्स को हराकर दर्ज की दूसरी जीत","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PBL 4: अहमदाबाद ने दिल्ली डैशर्स को हराकर दर्ज की दूसरी जीत
Wed, 26 Dec 2018 10:47 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 26 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
pbl 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहमदाबाद स्मैश मास्टर ने बुधवार को प्रीमियर बैडमिंटन लीग (पीबीएल) के चौथे सीजन में दिल्ली डैशर्स को हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की। हैदराबाद के गचीबोली इंडोर स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अहमदाबाद ने दिल्ली को 4-0 से हराया।
विज्ञापन
सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और एन सिक्की रेड्डी की मिक्स्ड डबल्स जोड़ी ने जोंगजीत मोनीपोंग और ली चिया सिन को 15-11, 15-10 से हराकर अहमदाबाद की टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद लियु ने एच एस प्रणय को 15-12,15-13 से पराजित करके स्मैश मास्टर्स की बढ़त 2-0 कर दी।
विज्ञापन
टोमी सुगियार्तो ने हालांकि पूर्व विश्व चैंपियन एक्सलसेन को 15-12, 10-15, 15-8 से हराकर दिल्ली डैशर्स की उम्मीदें बरकरार रखी। इसके बाद महिला सिंगल्स मुकाबले में क्रिस्टी गिलमर ने पहला गेम गंवाने के बाद शानदार वापसी करके इवेगेनिया कोस्तेस्काया को 12-15,15-12,15-7 से हराया और स्मैश मास्टर्स की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
इसके अलावा दिल्ली डैशर्स मिक्स्ड डबल्स मुकाबले में सी बियाओं और डब्ल्यू की जोड़ी ने रेजिनाल्ड और रैंकीरेड्डी की जोड़ी को 15-9,9-15,15-13 से हराया। बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद ने नॉर्थ ईस्टन वारियर्स को 4-1 से ही हराया था।