फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton ›   20 year old Lakshya Sen To Become Youngest Indian Shuttler To Qualify For World Tour Finals badminton tournament; ranked fifth in the World Tour rankings

उपलब्धि: वर्ल्ड टूर फाइनल्स में खेलने वाले सबसे युवा भारतीय बनेंगे लक्ष्य, एक दिसंबर से खेला जाएगा टूर्नामेंट

Thu, 25 Nov 2021 10:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 25 Nov 2021 10:01 PM IST
सार

लक्ष्य वर्ल्ड टूर फाइनल्स में किदांबी श्रीकांत (तीसरी रैंकिंग) के साथ होंगे। इसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (चौथी रैंकिंग) और अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी (छठी रैंकिंग) की महिला युगल जोड़ी हिस्सा लेगी।

विज्ञापन
20 year old Lakshya Sen To Become Youngest Indian Shuttler To Qualify For World Tour Finals badminton tournament; ranked fifth in the World Tour rankings
लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के लक्ष्य सेन सत्र के अंतिम एचएसबीसी बीडब्लयूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के लिए क्वालिफाई करने वाले देश के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी बनेंगे। साल का आखिरी बैडमिंटन टूर्नामेंट एक दिसंबर से इंडोनेशिया की राजधानी बाली में खेला जाएगा। अलमोड़ा के 20 वर्षीय लक्ष्य वर्ल्ड टूर रैंकिंग में पांचवें स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


श्रीकांत और सिंधू भी हिस्सा लेंगे
लक्ष्य वर्ल्ड टूर फाइनल्स में किदांबी श्रीकांत (तीसरी रैंकिंग) के साथ होंगे। इसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू (चौथी रैंकिंग) और अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी (छठी रैंकिंग) की महिला युगल जोड़ी हिस्सा लेगी। श्रीकांत, समीर वर्मा, सिंधू और साइना नेहवाल पहले सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में खेल चुके हैं। 
विज्ञापन


सिंधू जीत चुकी हैं खिताब
सिंधू यह खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं। उन्होंने ने 2018 में बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स जीता था। साइना 2011 में फाइनल में पहुंची थीं। श्रीकांत और समीर नॉकआउट चरण तक पहुंचे थे लेकिन फाइनल में प्रवेश नहीं कर सके। लक्ष्य ने कोविड-19 के कारण निलंबित अंतरराष्ट्रीय सर्किट से पहले 2019 में पांच खिताब जीते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लक्ष्य शानदार फॉर्म में चल रहे
लक्ष्य दुबई ओपन में फाइनल में पहुंचे और डेनमार्क मास्टर्स और हाइलो ओपन के सेमीफाइनल तक पहुंचे थे। इंडोनेशियाई चरण में लक्ष्य ड्रॉ में ज्यादा आगे तक नहीं पहुंच सके। विश्व टूर फाइनल का टिकट कटाने वाले खिलाड़ियों की आधिकारिक सूची इंडोनेशिया ओपन के बाद घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed