फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Badminton Satwik and Chirag get advantage of winning Indonesia Open achieved third position in world ranking

Badminton: सात्विक और चिराग को मिला इंडोनेशिया ओपन जीतने का फायदा, विश्व रैंकिंग में हासिल किया तीसरा पायदान

Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 20 Jun 2023 11:23 PM IST
सार

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
Badminton Satwik and Chirag get advantage of winning Indonesia Open achieved third position in world ranking
सात्विक और चिराग - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंडोनेशिया ओपन जीतने वाली सात्विकसाईराज रैंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय जोड़ी ने अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में करियर का सर्वश्रेष्ठ तीसरा स्थान हासिल किया। राष्ट्रमंडल खेल स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी ने मौजूदा विश्व चैंपियन मलयेशिया के आरोन चिया और सोह वूइ यिक को सीधे गेमों में हराकर इंडोनेशिया ओपन जीता था। इसके साथ ही यह सुपर 1000 टूर्नामेंट जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी बन गई थी।
विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने के साथ स्विस ओपन भी जीता था। पुरुष एकल में किदांबी श्रीकांत तीन पायदान के सुधार के साथ शीर्ष 20 (19वीं रैंकिंग) में पहुंच गए। लक्ष्य सेन दो पायदान चढ़कर 18वें स्थान पर पहुंच गए। एच एस प्रणय सर्वश्रेष्ठ एकल रैंकिंग वाले भारतीय खिलाड़ी हैं जो नौवें स्थान पर हैं। प्रियांशु राजावत चार पायदान के सुधार के साथ 30वें स्थान पर पहुंच गए।
विज्ञापन


सिंधु महिला एकल में 12वें स्थान पर
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधु महिला एकल में 12वें और साइना नेहवाल 31वें स्थान पर है। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद 16वें स्थान पर बने हुए हैं। मिश्रित युगल में रोहन कपूर और सिक्की रेड्डी 33वें स्थान पर जबकि तनीषा क्रास्टो ओर ईशान भटनागर 38वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed