फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Ayhika-Suthirtha make history seal India's first-ever women's doubles medal in Asian Table Tennis Championship

Asian TT Championship: अयहिका और सुतीर्था ने रचा इतिहास, एशियाई चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का किया

Sat, 12 Oct 2024 06:40 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 12 Oct 2024 06:40 PM IST
सार

पिछले साल एशियाई खेलों में चीन की विश्व चैम्पियन टीम को हराकर कांस्य जीतने वाली अयहिका-सुतीर्था की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की किम नायोंग और ली युन्ही को 10-12, 11 -7, 11-9, 11-8 से हराया। 

विज्ञापन
Ayhika-Suthirtha make history seal India's first-ever women's doubles medal in Asian Table Tennis Championship
अहयिका-सुतीर्था की जोड़ी - फोटो : SAI Media

विस्तार

अयहिका मुखर्जी और सुतीर्था मुखर्जी की भारतीय जोड़ी ने शनिवार को इतिहास रचते हुए एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया है। अयहिका और सुतीर्था की महिला युगल जोड़ी ने पहली ऐसी भारतीय जोड़ी बन गई है जिसने इस टूर्नामेंट में महिला युगल वर्ग में पदक पक्का किया है। पिछले साल एशियाई खेलों में चीन की विश्व चैम्पियन टीम को हराकर कांस्य जीतने वाली अयहिका-सुतीर्था की जोड़ी ने दक्षिण कोरिया की किम नायोंग और ली युन्ही को 10-12, 11 -7, 11-9, 11-8 से हराया। अब उनका सामना जापान की मीवा हारिमोतो और मियू किशारा से होगा।
विज्ञापन


पुरुष एकल में मानव ठक्कर और मानुष शाह ने प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 60वीं रैंकिंग वाले मानव ने दुनिया के 14वें नंबर के खिलाफ दक्षिण कोरिया के जांग वूजिन को 5-11, 11-9, 5-11, 11-9, 11-7 से हराया। वहीं, मानुष ने 23वीं रैंकिंग वाले दक्षिण कोरिया के अन जेह्यून को 11-9, 11-5, 11-6 से हराया। हरमीत देसाई अंतिम 32 में 30वीं रैंकिंग वाले लिम जोंगहुन से हार गए। भारत के अनुभवी खिलाड़ी अचंत शरत कमल को 506वीं रैंकिंग वाले मोहम्मद अल्कासाब ने शुक्रवार को हरा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed