{"_id":"0642fec4-1ad2-11e2-8947-d4ae52bc57c2","slug":"atwal-holds-lead-in-must-win-tournament","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटवाल को एक शाट की बढ़त ","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अटवाल को एक शाट की बढ़त
सेंट सिमोंस/एजेंसी
Updated Sat, 20 Oct 2012 09:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय गोल्फर अर्जुन अटवाल ने पीजीए टूर पर अपना दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए मैकग्लैड्रे क्लासिक गोल्फ टूर्नामेंट के दूसरे राउंड यहां सात अंडर 63 का कार्ड खेला। इससे वह सिंगल बढ़त पर पहुंच गए हैं। अटवाल की 2010 में विंडहैम चैंपियनशिप में जीत के बाद दो साल की छूट का समय समाप्त होने वाला है। वह अभी कमाई की सूची में 175वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
अगले साल का कार्ड हासिल करने के लिए उन्हें इस हफ्ते या तो खिताब जीतना होगा या फिर शीर्ष दो में रहना होगा। भारतीय गोल्फर इस समय एक शॉट की बढ़त पर हैं और उनहें अमेरिकी राइडर कप कप्तान डेविस लव से चुनौती मिल रही है। अटवाल का स्कोर दस अंडर 130 है जबकि लव उनसे एक शॉट पीछे हैं।
विज्ञापन