फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Athletics junior nationals Race walker Paramdeep Mor found overage, stripped off his silver medal

उम्र छिपाकर एथलीट ने जीता था रजत पदक, सच्चाई पता चलते ही छिन गया पुरस्कार

Mon, 08 Feb 2021 01:54 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 08 Feb 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Athletics junior nationals Race walker Paramdeep Mor found overage, stripped off his silver medal
पैदल चाल एथलीट परमदीप मोर से वापस लिया गया रजत पदक - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा के पैदल चाल एथलीट परमदीप मोर को राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स में अधिक उम्र का पाए जाने के बाद उनका रजत पदक छीन लिया गया। मोर ने 10 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में लड़कों के अंडर-20 वर्ग में 41:19.87 का समय निकालकर रजत पदक जीता था, लेकिन बाद में मेडिकल परीक्षण में उन्हें उम्र से अधिक पाया गया।

विज्ञापन


परमदीप ने 10 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धा में अंडर-20 वर्ग में रजत पदक जीता था, लेकिन जब उनकी जांच की गई तो पता चला कि उम्र इस वर्ग के लिए सही नहीं है। उनकी उम्र इस स्पर्धा के निर्धारित स्पर्धा की उम्र से ज्यादा निकली। इसके बाद उनसे रजत पदक वापस ले लिया गया।
विज्ञापन


भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) के टूर्नामेंट के परिचालन मैनेजर नितिन आर्या ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि परमदीप मोर की उम्र इस स्पर्धा के निर्धारित स्पर्धा की उम्र से अधिक है। उन्हें इस बात का पता तब जब चला जब परमदीप की हड्डी का परीक्षण हुआ। उन्होंने कहा कि एएफआई उम्र की धोखाधड़ी बिलकुल बर्दाश्त नहीं करती इसलिए उन्हें डिस्क्वालीफाई कर दिया गया और उनका रजत पदक वापस ले लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें,  परमदीप के डिस्क्वालीफाई होने के बाद मणिपुर के निंगथोखोंगजा को रजत पदक दिया गया। उन्होंने इस पैदल चाल स्पर्धा को 44 मिनट 04: 11सेकेंड में पूरा कर लिया था। वहीं, उत्तराखंड के सूरज पंवार ने स्वर्ण पदक जीता। सूरज ने इस स्पर्धा को 41 मिनट 17.40 11सेकेंड में पूरा कर लिया था।  जबकि असम के बिक्रम दास को तीसरा स्थान दिया गया। उन्होंने इस पैदल रेस को 44 मिनट 07.61 सेकेंड में पूरा किया था।


अन्य स्पर्धाओं में उत्तराखंड की रेशमा पटेल ने बालिका अंडर-18 5000 मीटर में राष्ट्रीय रिकार्ड से पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 23 मिनट 38.57 सेकेंड के समय से 2014 में केटी नीना द्वारा गोवा में बनाये गए अंडर-18 रिकार्ड को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed