फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   athlete rushes for free condoms in Incheon Asian Games.

खेल से पहले खिलाड़ियों में बढ़ी कंडोम की मांग

Fri, 19 Sep 2014 04:13 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
athlete rushes for free condoms in Incheon Asian Games.
दक्षिण कोरिया के इंचियोन में 17वें एशियाई गेम्स का आज रंगारंग आगाज होने जा रहा है। एशिया के इस सबसे बड़े खेल आयोजन में जहां आयोजक इसके शानदार शुरुआत के लिए जीतोड़ मेहनत में जुटे हुए हैं तो वहीं दूसरी ओर खिलाड़ियों में एक और चीज के लिए संघर्ष चल रहा है।
विज्ञापन


और वह चीज है कंडोम। एशियाड में हिस्सा लेने गए 45 देशों के एथलीट कंडोम के लिए लाइनें लगा रहे हैं। कंडोम की मांग इतनी हो गई है कि आयोजक इसकी सही तरीके से आपूर्ति के लिए मेहनत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन


हालांकि आयोजक इन एथलीटों को खुद ही फ्री में कंडोम बांट रहे हैं। कंडोम स्पेशल तरीके से पैक भी किए गए हैं, इसे पीले रंग से कवर किया गया है।

बढ़ती ही जा रही है कंडोम की मांग

athlete rushes for free condoms in Incheon Asian Games.
आयोजन समिति के एक अधिकारी के अनुसार, हमने पिछले 3 दिनों में 5 हजार से ज्यादा कंडोम बांटे हैं, लेकिन इसकी मांग बढ़ती ही जा रही है।

हालांकि इस अधिकारी ने अपनी सफाई देते हुए कहा कि कंडोम की मांग के पीछे सिर्फ सेक्स ही नहीं है बल्कि खिलाड़ी इसे अपनी यादगार के रूप में खरीद भी रहे हैं।

इंचियोन में एशिया के 45 देशों से 10 हजार से ज्यादा एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। यह खेल आज से शुरू हो रहे हैं। एशियाई देशों में ऐसा संभवतः दूसरी बार है जब खिलाड़ियों के बीच कंडोम बांटे गए हैं। 1988 में सोल ओलंपिक के दौरान 8500 कंडोम दिए गए थे।

लंदन ओलंपिक के दौरान डेढ़ लाख कंडोम दिए गए

athlete rushes for free condoms in Incheon Asian Games.
ऐसा नहीं है ‌कि किसी खेल आयोजन में पहली बार कंडोम बांटा जा रहा है। इससे पहले 2012 में लंदन ओलंपिक में हिस्सा लेने गए एथलीटों को भी कंडोम दिया गया था। लंदन में लगभग डेढ़ लाख कंडोम दिए गए थे।

1992 में बार्सिलोना ओलंपिक के दौरान भी दुनियाभर से आए एथलीटों के बीच कंडोम दिए गए थे, तब 50 हजार से ज्यादा कंडोम बांटे गए थे।

खेल के आयोजकों का कहना है कि गेम्स के खत्म होने तक हम खिलाड़ियों को एक लाख कंडोम बांट चुके होंगे। एशियाई गेम्स 3 अक्टूबर को खत्म हो रहा है।

कंडोम को एचआईवी-एड्स और अन्य एसटीजीड को रोकने के लिए कारगर माना जाता है। साथ ही अगर कंडोम का प्रयोग सही तरीके से किया जाए तो गर्भावस्‍‌था को रोकने में 98 फीसदी तक कारगर साबित होता है।
विज्ञापन

भारतीय खिलाड़ियों को मिल रही है दाल

athlete rushes for free condoms in Incheon Asian Games.
एशियन गेम्स विलेज में गुरुवार को भारतीय तिरंगा लहराया गया। इस अवसर पर पूर्व धावक चेफ डी मिशन एडली सुमारिवाला, आईओए के उपाध्यक्ष तारलोचन सिंह और 50 भारतीय एथलीट भी मौजूद थे जिसमें भारतीय महिला हॉकी टीम भी शामिल थी।

इस मौके पर सुमारिवाला ने कहा कि भारतीय सदस्य यहां की मेजबानी से संतुष्ट हैं लेकिन यहां की सुविधाएं 2010 दिल्ली कॉमनवेल्थ गेम्स के मुकाबले नहीं हैं। यहां एक तीन बेडरूम वाले अर्पाटमेंट को 7 खिलाड़ी शेयर कर रहे हैं जिसमें 2 वॉशरूम हैं।

हालांकि यहां शुरुआत में आए एथलीटों को खाने को लेकर कुछ समस्या थी लेकिन उसे सुलझा लिया गया है और भारतीय खिलाड़ियों को दाल भी सर्व की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed