फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games new Date announced will start from september 23 in 2023

Asian Games: एशियन गेम्स की नई तारीखों का एलान, अगले साल 23 सितंबर से होगी शुरुआत

Tue, 19 Jul 2022 05:20 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 19 Jul 2022 05:20 PM IST
सार

पहले एथियाई खेलों का आयोजन इसी साल 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझू में आयोजित होना था।

विज्ञापन
Asian Games new Date announced will start from september 23 in 2023
एशियन गेम्स का आयोजन सितंबर और अक्तूबर 2023 में हांगझू में होगा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

चीन के हांगझू में होने वाले एशियन गेम्स की नई तारीखें आ गई हैं। एशियन गेम्स का आयोजन अगले साल 23 सितंबर से आठ अक्तूबर के बीच होगा। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। पहले एथियाई खेलों का आयोजन इसी साल 10 सितंबर से 25 सितंबर के बीच झेजियांग प्रांत की राजधानी हांगझू में आयोजित होना था। यह चीन की आर्थिक राजधानी शंघाई से करीब 175 किलोमीटर दूर है। ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने एशियन गेम्स को स्थगित करने के पीछे कोई वजह नहीं बताई थी, लेकिन माना जा रहा है कि चीन में कोरोना के मामले बढ़ने के कारण एशियन गेम्स को स्थगित किया गया।
विज्ञापन


ओसीए ने कहा- पिछले दो महीनों में टास्क फोर्स ने चीनी ओलंपिक समिति, हांगझू एशियाई खेलों की आयोजन समिति और अन्य हितधारकों के साथ इन खेलों की नई तारीखों पर काफी विचार-विमर्श किया। इस दौरान यह भी ध्यान रखा गया कि इन खेलों का किसी और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेलों के साथ तारीखें टकराव न हो।
विज्ञापन


टास्क फोर्स द्वारा चुनी गई तारीखों पर ओसीए के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने भी हामी भर दी है। इसके साथ ही गवर्निंग बॉडी ने चीनी आयोजकों और सरकार को महामारी के दौरान खेलों की तैयारी में कड़ी मेहनत करने और यह खेल अगले साल हो सके, यह सुनिश्चित करने के लिए धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

56 खेलों के लिए तैयार हो चुके थे मैदान
आयोजकों ने बताया था कि चीन के पूर्वी शहर हांगझू, जिसकी आबादी 12 मिलियन (1.2 करोड़) है, वहां 56 खेलों के लिए मैदान तैयार कर लिए गए थे। इन्हीं मैदानों पर एशियन गेम्स और एशियन पैरा गेम्स होना था। हालांकि, अब एक साल बाद चीन को फिर से इन मैदानों को तैयार करना होगा। चीन इससे पहले शीतकालीन ओलंपिक की मेजबानी कर चुका है, जिसमें कोरोना के मामलों को रोकने के लिए कोविड से सुरक्षित बायो बबल बनाया गया था। हालांकि, एशियन गेम्स के मामले में ऐसा नहीं हो पाया। 

संशय में थी भारत की भागीदारी
भारत के एशियाई खेलों में भाग लेने पर खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि इस पर फैसला चीन की तरफ से फीडबैक मिलने के बाद ही किया जाएगा। एक कार्यक्रम के दौरान बात करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा था- वहां (चीन) की क्या परिस्थिति है और मेजबान देश स्थिति के बारे में क्या कहता है, यह महत्वपूर्ण है। भाग लेने वाले सभी देश इस पर चर्चा कर रहे हैं और जल्दी ही भारत भी फैसला लेगा, लेकिन उससे पहले मेजबान देश का पक्ष और यह जानना जरूरी है कि उनकी तैयारी कैसी है। अब उम्मीद की जा रही कि अगले साल तक हांगझू में कोरोना का खतरा टल जाएगा और सभी देश अपने खिलाड़ियों को भेज पाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed