फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games: Indian womens hockey team defeated Japan 2-1 in battle for bronze; Deepak won silver in wrestling

Asian Games: कांसे की लड़ाई में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 2-1 से हराया; कुश्ती में दीपक ने जीता रजत

Sat, 07 Oct 2023 10:06 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हांगझोऊ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 07 Oct 2023 10:06 PM IST
सार

दीपक पूनिया की 86 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में ईरान के अपने आदर्श खिलाड़ी हसन यजदानी के सामने एक नहीं चली जिससे भारतीय पहलवानों ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिताओं में शनिवार को यहां छह पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया।

विज्ञापन
Asian Games: Indian womens hockey team defeated Japan 2-1 in battle for bronze; Deepak won silver in wrestling
भारतीय महिला हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल हारने के दो दिन बाद ही जबर्दस्त जुझारूपन के साथ वापसी करते हुए जापान को 2-1 से हराकर एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीत लिया। हूटर के साथ ही मैदान पर अपने आंसुओं पर काबू नहीं रख सकीं कोच यानेके शॉपमैन और उल्लास में उछलती खिलाड़ियों को देखकर जाहिर हो गया कि इस कांस्य के टीम के लिए क्या मायने हैं।
विज्ञापन


सेमीफाइनल में चीन से 0-4 से हारने के साथ पेरिस ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफाई करने की भारत की उम्मीदें ध्वस्त हो गई थी। इसके बावजूद टीम ने जापान की चुनौती का डटकर सामना करते हुए कांस्य पदक का मुकाबला जीता।
विज्ञापन


फाइनल में हारे दीपक, कुश्ती में मिला रजत
दीपक पूनिया की 86 किग्रा भारवर्ग के फाइनल में ईरान के अपने आदर्श खिलाड़ी हसन यजदानी के सामने एक नहीं चली जिससे भारतीय पहलवानों ने एशियाई खेलों की कुश्ती प्रतियोगिताओं में शनिवार को यहां छह पदकों के साथ अपने अभियान का अंत किया। यह दूसरा अवसर था जबकि दीपक का सामना अपने बचपन के आदर्श खिलाड़ी तथा दो बार के ओलंपिक पदक विजेता और आठ बार के विश्व चैंपियनशिप के पदक विजेता यजदानी से था।
विज्ञापन
विज्ञापन


Hangzhou Asian Games | Deepak Punia settles for silver, Indian wrestlers  return with six medals - The Hindu

दीपक पूनिया

दीपक ने एशियाई खेलों में अपने पदार्पण पर ही फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन ईरान के पहलवान के सामने वह कुछ खास नहीं कर पाए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। 24 वर्षीय दीपक ईरान के पहलवान के खिलाफ एक भी अंक नहीं बना पाए। यजदानी ने पहले पीरियड में ही आठ अंक बना दिए थे और उन्होंने दूसरे पीरियड के शुरू में ही भारतीय खिलाड़ी पर तकनीकी दक्षता के आधार पर जीत दर्ज की।

इस बीच यश तुनीर (74 किग्रा), विक्की (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) पदक दौर तक पहुंचे बिना खेलों से बाहर हो गए। भारत ने इस तरह से कुश्ती में कुल छह पदक जीते लेकिन इनमें एक भी स्वर्ण पदक शामिल नहीं है। भारत को बजरंग पूनिया से सबसे बड़ी निराशा मिली,जो पदक नहीं जीत पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed