Asian Games: शूटिंग में भारत ने तोड़ा रिकॉर्ड; पुरुष ट्रैप टीम ने स्वर्ण पर साधा निशाना, महिलाओं को मिला रजत
किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया।
विस्तार
किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान की पुरुष ट्रैप टीम ने एशियाई खेलों में रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण जीता। तीनों ने मिलकर कुवैत और चीन की टीमों को हराया। किनान चेनाई, जोरावर सिंह और पृथ्वीराज टोंडिमान ने 361 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक जीता। यह एशियाई खेलों में ट्रैप शूटिंग में किसी टीम का सबसे बड़ा स्कोर है। कुवैत को रजत और चीन को कांस्य से संतोष करना पड़ा।
🥇 Gold Rush Alert! 🥇 #AsianGames2022
🇮🇳 Shooters @tondaimanpr, #KheloIndiaAthlete @KynanChenai, and Zoravar Singh Sandhu have shot their way to GOLD in the Men's Trap Team event! 🎯🇮🇳 with an Asian Games record of 361 ⚡विज्ञापन विज्ञापन
Their precision, focus, and teamwork have brought glory… pic.twitter.com/7pAakYlsaj — SAI Media (@Media_SAI) October 1, 2023
स्वर्ण जीतने से चूकी महिला टीम
दूसरी ओर, महिला ट्रैप टीम स्वर्ण से चूक गई। उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा। राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर और प्रीति रजक की महिला ट्रैप टीम ने 337 अंकों के साथ रजत पदक जीता। चीन ने विश्व-रिकॉर्ड तोड़ते हुए 356 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। कजाखस्तान ने 335 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता। मनीषा 114 अंकों के साथ व्यक्तिगत फाइनल में पहुंचीं।
🥈 Bang On Target! 🎯
— SAI Media (@Media_SAI) October 1, 2023
Our Women's Trap Shooting Team:
🌟 #KheloIndiaAthletes Manisha Keer and Preeti Rajak
🌟 @RiaKumari7
Aimed high and hit the mark, securing the SILVER🥈 medal for India! 🇮🇳
Let's cheer out loud for our sharpshooters for their incredible achievement! 🙌🥈… pic.twitter.com/Wvf1lV6vQp
किनान ने किया कमाल
किनान ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता। वह 40 में से 32 शॉट निशाने पर लगाने में सफल रहे। किनान डेरियस चेनाई ने पुरुषों के ट्रैप व्यक्तिगत फाइनल में तीसरा स्थान हासिल किया। चीन को स्वर्ण और कुवैत को रजत पदक मिला।
Another BRONZE 🥉#KheloIndiaAthlete @kynanchenai bags the bronze medal in Men's Trap Individual (Final)🔥⚡
— SAI Media (@Media_SAI) October 1, 2023
Let's cheer out loud for his remarkable achievement 🌟Very well played, champ👍#Cheer4India#Hallabol#JeetegaBharat#BharatAtAG22 pic.twitter.com/8NfaCivanc
पदक तालिका में भारत की स्थिति
भारत 42 पदक जीतकर तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन, छठे दिन आठ और सातवें दिन पांच पदक मिले। आठवें दिन अब तक चार पदक भारत के खाते में जुड़ चुके हैं। अब तक भारत की झोली में 11 स्वर्ण, 16 रजत और 15 कांस्य पदक हैं।