फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Games 2026: Jyothi, Chikitha and Prithika win gold with world-record 238 score in Archery vs China

एशियाड: 24 शॉट में से 22 परफेक्ट 10! तीरंदाज ज्योति-पृथिका-चिकिथा ने विश्व रिकॉर्ड के साथ भारत को दिलाया गोल्ड

Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, आइची नागोया Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 30 Sep 2026 08:09 AM IST
सार

भारतीय महिला कंपाउंड टीम ने एशियन गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया। ज्योति सुरेखा, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी ने फाइनल में चीन को 238-234 से हराया। भारत ने 238 के स्कोर के साथ विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की और अपना सातवां स्वर्ण पदक जीता।

विज्ञापन
Asian Games 2026: Jyothi, Chikitha and Prithika  win gold with world-record 238 score in Archery vs China
पृथिका, चिकिता और ज्योति - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में बुधवार की शुरुआत स्वर्ण पदक के साथ की। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर गोल्ड अपने नाम किया। ज्योति सुरेखा वेंनम, पृथिका प्रदीप और चिकिथा तनिपर्थी की तिकड़ी ने 238 का स्कोर करते हुए चीन को 234 पर रोक दिया। इसके साथ भारत ने महिला कंपाउंड टीम के 24-एरो मैच में 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली। इस स्पर्धा का पिछला विश्व रिकॉर्ड दक्षिण कोरिया के नाम था।

विज्ञापन


विज्ञापन

Asian Games 2026: Jyothi, Chikitha and Prithika  win gold with world-record 238 score in Archery vs China
पृथिका, चिकिथा और ज्योति - फोटो : Twitter

पहले ही एंड में भारत ने दिखा दिया दम
फाइनल में चीन ने शुरुआत में लगातार तीन 9 का स्कोर किया। इसके जवाब में चिकिथा, पृथिका और ज्योति ने 10-10-10 लगाकर भारत को शुरुआत में ही बढ़त दिला दी। भारतीय टीम ने पहले एंड में कुल 60 अंक बनाए, जबकि चीन 58 अंक ही जुटा सका। इसके बाद भारत ने अपनी बढ़त को लगातार बनाए रखा। छह-छह तीर के चार एंड में भारतीय टीम ने कुल 238 अंक जुटाए। चीन का स्कोर 234 रहा और इस तरह भारत ने चार अंकों के अंतर से फाइनल अपने नाम कर लिया।

24 तीर में 22 बार परफेक्ट 10
भारत के प्रदर्शन की सबसे खास बात यह रही कि टीम ने 24 में से 22 तीर पर 10 का स्कोर किया। केवल दो तीर 9 के रहे। स्कोरकार्ड के मुताबिक भारत ने चारों एंड में 60, 59, 59 और 60 अंक बनाए। चीन ने भी 238 के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने की कोशिश की, लेकिन वह 234 के स्कोर तक ही पहुंच सका। भारत के 238 अंक ने उसे सीधे रिकॉर्ड की बराबरी तक पहुंचा दिया।



भारत का स्कोरबोर्ड

राउंड तीर 1 तीर 2 तीर 3 तीर 4 तीर 5 तीर 6 स्कोर सेट अंक
1 10 10 10 10 10 10 60 60
2 9 10 10 10 10 10 59 59
3 9 10 10 10 10 10 59 59
4 10 10 10 10 10 10 60 60
कुल कुल स्कोर: 238

चीन का स्कोरबोर्ड
राउंड तीर 1 तीर 2 तीर 3 तीर 4 तीर 5 तीर 6 स्कोर सेट अंक
1 9 10 9 10 10 10 58 58
2 9 10 10 10 10 9 58 58
3 10 10 10 10 10 10 60 60
4 10 9 9 10 10 10 58 58
कुल कुल स्कोर: 234

विज्ञापन

2014 में दक्षिण कोरिया ने बनाया था रिकॉर्ड
महिला कंपाउंड टीम के 24-एरो मैच में 238 का विश्व रिकॉर्ड पहले दक्षिण कोरिया के नाम था। दक्षिण कोरियाई टीम ने 2014 में इंचियोन में यह स्कोर बनाया था। अब भारत ने उसी स्कोर की बराबरी कर इतिहास रच दिया है।
विज्ञापन

Asian Games 2026: Jyothi, Chikitha and Prithika  win gold with world-record 238 score in Archery vs China
ज्योति, चिकिथा और पृथिका - फोटो : Twitter
भारत के नौ स्वर्ण, कुल 57 पदक
भारत के एशियन गेम्स 2026 में नौ स्वर्ण पदक हो गए हैं। भारत के खाते में अब कुल 57 पदक हैं, जिनमें नौ स्वर्ण, 21 रजत और 27 कांस्य शामिल हैं। तीरंदाजी में भारत के अब दो स्वर्ण हो चुके हैं। एक स्वर्ण महिला कंपाउंड टीम ने जीता, जबकि दूसरा मिश्रित कंपाउंड टीम के खाते में आया। एक ही सुबह तीरंदाजी के दो फाइनल और दोनों में भारत का तिरंगा सबसे ऊपर, एशियाड में भारतीय तीरंदाजों ने अपना दम दिखा दिया।

एशियन गेम्स 2026 में भारत का खेलवार पदक प्रदर्शन

खेल स्वर्ण रजत कांस्य कुल
तीरंदाजी 2 0 0 2
एथलेटिक्स 1 9 14 24
बैडमिंटन 0 0 1 1
मुक्केबाजी 0 0 2 2
क्रिकेट 1 0 0 1
कबड्डी 2 0 0 2
कुराश 0 0 1 1
मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स 0 0 1 1
रोइंग 0 0 1 1
शूटिंग 3 8 4 15
सॉफ्ट टेनिस 0 0 1 1
स्क्वॉश 0 2 1 3
टेबल टेनिस 0 0 1 1
भारोत्तोलन 0 1 0 1
वुशु 0 1 0 1
कुल 9 21 27 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed