{"_id":"650b3f18f666c05b9f09b96a","slug":"asian-games-2023-china-nefarious-act-again-arunachal-pradesh-players-stopped-from-going-to-asian-games-2023-09-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Games 2023: चीन की फिर नापाक हरकत, एशियाड में जाने से रोके गए अरुणाचल के खिलाड़ी, जानें पूरा मामला","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Games 2023: चीन की फिर नापाक हरकत, एशियाड में जाने से रोके गए अरुणाचल के खिलाड़ी, जानें पूरा मामला
Thu, 21 Sep 2023 08:01 AM IST
स्वप्निल शशांक
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 21 Sep 2023 08:01 AM IST
सार
इससे पहले भी 26 जुलाई को विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के लिए इन्हीं तीनों खिलाडिय़ों को चीन ने नत्थी वीजा जारी कर दिया था। इसके विरोध में भारत सरकार ने पूरी वूशु टीम को एयरपोर्ट से वापस बुला लिया था।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों के साथ चीन पहले भी गलत कर चुका है
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चीन की एक और नापाक हरकत सामने आई है। उसने हांगझोऊ एशियाई खेलों के लिए अरुणाचल प्रदेश के तीन वूशु खिलाड़ियों को अंतिम क्षणों में वीजा नहीं दिया। भारतीय वूशु टीम बुधवार की रात नई दिल्ली से हांगझोऊ के लिए रवाना हो गई, लेकिन तीनों अरुणाचल प्रदेश के खिलाड़ी तेगा ओनिलु, लामगु मेपुंग और वांगसू न्येमान टीम के साथ नहीं जा पाए। बाकी टीम हांगझोऊ के लिए रवाना हो गई। खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) बुधवार को इन खिलाड़ियों के वीजा के प्रयास में लगे रहे, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। एक खिलाड़ी को एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
इन्हीं को पहले भी जारी किया था नत्थी वीजा
इससे पहले भी 26 जुलाई को विश्व यूनिवर्सिटी खेलों के लिए इन्हीं तीनों खिलाडिय़ों को चीन ने नत्थी वीजा जारी कर दिया था। इसके विरोध में भारत सरकार ने पूरी वूशु टीम को एयरपोर्ट से वापस बुला लिया था। सूत्र बताते हैं कि खेल मंत्रालय, आईओए ने इन तीनों खिलाडिय़ों को वीजा जारी करने के लिए आयोजन समिति से बात की तो उनसे कहा गया कि इन खिलाडिय़ों को नत्थी वीजा जारी होगी। इसके लिए खेल मंत्रालय तैयार नहीं था।

वांग्सू को एयरपोर्ट पर बताया हांगकांग तक है वीजा
वांग्सू न्येमान को तो इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से वापस लौटना पड़ा। उनके पास एशियाई खेलों की आयोजन समिति से जारी एक्रिडिटेशन (मान्यता कार्ड) भी था। खिलाडिय़ों को एक्रिडिटेशन पर ही वीजा जारी किया गया है। वांगसू को एयरपोर्ट पर एयरलाइंस ने बताया कि वह केवल हांगकांग तक जा सकती हैं। उससे आगे का उनका वीजा नहीं है।

दो खिलाड़ियों का नहीं खुला ई मान्यता कार्ड
तेगा और मेपुंग के अलावा सूरज को एशियाई खेलों की आयोजन समिति ने ई एक्रिडिटेशन जारी किया था। जब इन खिलाड़ियों ने अपना एक्रिडिटेशन कंप्यूटर से निकालना चाहा तो सूरज का तो कार्ड आ गया, लेकिन तेगा और मेपुंग के कार्ड नहीं आए। सूत्र बताते हैं कि इन दोनों को कार्ड दिलाने के लिए भरसक प्रयास किए गए। तेगा, मेपुंग और वांग्सू के कोच प्रेमचंद्र ने अमर उजाला को बताया कि वीजा नहीं होने के चलते तीनों खिलाड़ी बुधवार को हांगझोऊ नहीं जा पाए हैं, लेकिन मंत्रालय और आईओए उन्हें बृहस्पतिवार को भेजने की कोशिश करेंगे।