फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Asian Championship Mirabai, Jeremy and Achint out of Asian Championship, will go to America for training

Asian Championship: मीराबाई, जेरेमी और अचिंत एशियन चैंपियनशिप से बाहर, ट्रेनिंग के लिए जाएंगे अमेरिका

Mon, 22 Aug 2022 08:37 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 08:37 AM IST
सार

विश्व चैंपियनशिप के प्रशिक्षण के लिए देश के सीनियर भारोत्तोलक अमेरिका जाएंगे। राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले मीराबाई चानू, लालरिनुंगा जेरेमी और अचिंत श्यूली एशियन चैंपियनशिप में भाग नहीं लेंगे। 
 

विज्ञापन
Asian Championship Mirabai, Jeremy and Achint out of Asian Championship, will go to America for training
मीराबाई चानू-जेरेमी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मीराबाई चानू, लालरिनुंगा जेरेमी और अचिंत श्यूली सहित कई सीनियर भारोत्तोलक छह से 16 अक्तूबर तक बहरीन में होने वाली एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा नहीं लेंगे। विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप की तैयारी के लिए टोक्यो ओलंपिक की रजत विजेता मीराबाई सहित अन्य सात सीनियर भारोत्तोलक मंगलवार को अमेरिका में प्रशिक्षण लेने के लिए जाएंगे। सेंट लुईस में यह शिविर करीब 24 दिन का होगा। 
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप पांच से 16 दिसंबर तक बॉगोटा कॉलंबिया में होगी। कोच विजय शर्मा ने बताया अमेरिका मीराबाई के अलावा अचिंत, जेरेमी, संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, गुरदीप सिंह, आरवी राहुल, झिल्ली दलाबेहरा जाएंगे। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान चोटिल हुए संकेत वहां पर डॉ. आरोन हॉर्शिंग से अपनी कोहनी का इलाज करवाएंगे। गुरदीप की कलाई में चोट है।
विज्ञापन


विश्व चैंपियनशिप से ओलंपिक के लिए करेंगे क्वालिफाई
कोच शर्मा ने बताया कि हमारा फोकस विश्व चैंपियनशिप पर है। इसलिए एशियन चैंपियनशिप में बी टीम को भेजेंगे। दरअसल विश्व चैंपियनशिप के जरिये भारोत्तोलक सीधे 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed