फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Archery Korea Baek Woong Ki will be the coach of the Indian archery team will prepare for the Olympics

Archery: भारतीय तीरंदाजी टीम के कोच होंगे कोरिया के बेक वूंग की, ओलंपिक की कराएंगे तैयारी

Tue, 18 Apr 2023 12:17 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 18 Apr 2023 12:17 AM IST
सार

बेक वूंग की रीकर्व तीरंदाजों को प्रशिक्षित करेंगे। वह अंताल्या (तुर्किये) में शुरु हो रहे विश्व कप स्टेज-1 में भी टीम के प्रशिक्षक होंगे। बेक वूंग अभी तक साई सोनीपत स्थित तीरंदाजी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से जुड़े हुए थे।

विज्ञापन
Archery Korea Baek Woong Ki will be the coach of the Indian archery team will prepare for the Olympics
बेक वूंग की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय तीरंदाजों को पेरिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए नया विदेशी कोच मिलने जा रहा है। लंदन ओलंपिक में कोरियाई महिला टीम और व्यक्तिगत महिला का स्वर्ण पदक दिलाने वाले बेक वूंग की को एशियाई खेलों तक नए कोच होंगे। इसके बाद उनका अनुबंध पेरिस ओलंपिक तक के लिए बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


बेक वूंग की रीकर्व तीरंदाजों को प्रशिक्षित करेंगे। वह अंताल्या (तुर्किये) में शुरु हो रहे विश्व कप स्टेज-1 में भी टीम के प्रशिक्षक होंगे। बेक वूंग अभी तक साई सोनीपत स्थित तीरंदाजी के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस से जुड़े हुए थे। 2014 के एशियाई खेलों के बाद से यह पहली बार जब रीकर्व तीरंदाजों को विदेशी कोच मिला है। 
विज्ञापन


यही नहीं भारतीय तीरंदाजी संघ ने दो बार के विश्वकप विजेता इटली के सर्गियो पगानी को कंपाउंड तीरंदाजों के लिए अनुबंधित किया है। पगानी 2018 से कंपाउंड तीरंदाजों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने 2018 के एशियाई खेलों से पहले तीरंदाजों को प्रशिक्षित किया था। वह भी टीम के साथ विश्वकप के लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed