फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Antim won gold medal in World Wrestling Championship 2022 india in second place after japan

World Wrestling Championship 2022: अंतिम ने जीता स्वर्ण पदक, अमेरिका को पछाड़कर दूसरे स्थान पर भारत

Sat, 20 Aug 2022 01:09 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुल्गेरिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बुल्गेरिया Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 20 Aug 2022 01:09 PM IST
सार

अंतिम पहली भारतीय महिला पहलावान हैं, जिन्होंने जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने 53 किलोग्राम भारवर्ग में कजाखस्तान की पहलावान को हराकर स्वर्ण पदक जीता। 
 

विज्ञापन
Antim won gold medal in World Wrestling Championship 2022 india in second place after japan
जूनियर विश्व पहलवानी चैंपियनशिप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की युवा पहलवान अंतिम ने  जूनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। अंतिम भारत की पहली पहलवान हैं, जिन्होंने इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने महिलाओं के 53 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कजाखस्तान की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक जीता है। इससे पहले क्वालिफिकेशन राउंड में उन्होंने शानदार शुरुआत की थी। पहले मैच में अंतिम ने जर्मनी की पहलवान को 11-0 के अंतर से हराया था। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में जपानी पहलवान को गिराकर मैच जीत लिया था। उनके इस प्रदर्शन के बाद जापानी खिलाड़ी स्तब्ध रह गई थी। 
विज्ञापन


सेमीफाइनल में अंतिम ने यूक्रेन की पहलवान को आसानी से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में उन्होंने कजाखस्तान की पहलवान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने स्वर्ण पदक जीतने पर अंतिम को बधाई दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा भारत के दो अन्य पहलवान फाइनल में हारकर स्वर्ण पदक से चूक गए। दोनों को रजत के साथ संतोष करना पड़ा। इसके अलावा दो अन्य खिलाड़ियों ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। इसी के साथ ही भारत की जूनियर पलवानों की टीम ने 160 अंक हासिल किए और चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 230 अंक हासिल करने वाले जापान ने पहले स्थान पर कब्जा किया। वहीं, अमेरिकी टीम 124 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। 


भारत के लिए किन पहलवानों ने जीते पदक
भारत के लिए अंतिम ने किलोग्राम भारवर्ग में पदक जीता। इसके अलावा सोनम ने 62 किलोग्राम और प्रियंका ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक पर कब्जा किया। 57 किग्रा भारवर्ग में सितो और 72 किग्रा भारवर्ग में रीतिका ने कांस्य पदक जीता। हालांकि, ग्रासो रोमन स्टाइल में भारत के सभी पहलवान अपने पहले ही मुकाबले में हार गए। अभी पांच कैटेगरी के मुकाबले रविवार को होंगे।

हाल ही में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया था और सभी 12 पहलवानों ने पदक जीते थे। इसमें छह स्वर्ण पदक शामिल थे। पहलवानों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ही भारत ने प्रतियोगिता में 61 पदक जीते। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed