{"_id":"589ffded4f1c1b5b33d83cb0","slug":"angola-s-football-stadium-stampede-17-died","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम में मची भगदड़ में 17 लोग मरे, मैदान में मौजूद दर्शकों को पता ही नहीं चला","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
स्टेडियम में मची भगदड़ में 17 लोग मरे, मैदान में मौजूद दर्शकों को पता ही नहीं चला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 12 Feb 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
फुटबॉल`
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंगोला के उत्तर-पश्चिमी शहर उईगे के एक फुटबाल स्टेडियम में भगदड़ मचने के कारण कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि सैकड़ों के घायल हो गए। अंगोला व पुर्तगाल के मीडिया के अनुसार दुर्घटना का कारण सैकड़ों लोगों की स्टेडियम में दाखिल होने की नाकाम कोशिश रही। इसके बाद दर्शकों ने गेट लांघने की कोशिश कर मैदान में जबरन घुसने की कोशिश की, जिससे भगदड़ मच गई।
गेट लांघने के कोशिश में कुछ लोग गिर गए और पैरों के नीचे दब गए और इसी के चलते लोगों की मौत हो गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में वे लोग शामिल हैं जो नीचे गिर गए थे अथवा भगदड़ में फंस गए थे। इन लोगों की मौत का कारण दम घुटना पाया गया है। मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं।

बाहर हुई भगदड़ का पता ही नहीं चला
फुटबॉल मैदान में हुई भगदड़
- फोटो : Business Reports
चश्मदीदों के मुताबिक स्टेडियम में दाखिल होने की कोशिश कर रही भीड़ के अंदर जाने से 8 हजार है। यदि भीड़ को अंदर जाने दिया जाता तो स्टेडियम पूरी तरह भर जाता। स्थानीय अस्पताल के निदेशक ने बताया कि, "कुछ लोगों को दूसरों के ऊपर से होकर चलना पड़ा, जिसमें 76 लोग घायल हुए। इनमें से 17 की मौत हो गई है और पांच की हालत गंभीर है।"
यहां घरेलू टीम सांता रीता डी कासिया और रीक्रिएटिवो डी लिबोला के बीच पहले मैच को देखने के लिए दर्शक एकत्रित हुए थे। मैदान में बैठे दर्शकों का कहना है कि बाहर हुई उन्हें भगदड़ का पता ही नहीं चला।
यहां घरेलू टीम सांता रीता डी कासिया और रीक्रिएटिवो डी लिबोला के बीच पहले मैच को देखने के लिए दर्शक एकत्रित हुए थे। मैदान में बैठे दर्शकों का कहना है कि बाहर हुई उन्हें भगदड़ का पता ही नहीं चला।