फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   All selection trials will be held in front of camera officials of Sports Ministry SAI also be present

Trials on Camera: खेल मंत्रालय का बड़ा फैसला, चयन ट्रायल कैमरे के सामने होंगे, साइ के अधिकारी भी होंगे मौजूद

Fri, 21 Feb 2025 05:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 21 Feb 2025 05:26 PM IST
सार

पिछले कुछ समय में चयन से जुड़े मसलों के अदालत तक जाने के मद्देनजर खेल मंत्रालय ने मेरिट के आधार पर चयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
All selection trials will be held in front of camera officials of Sports Ministry SAI also be present
केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया। - फोटो : एक्स/मनसुख मंडाविया

विस्तार

राष्ट्रीय खेल महासंघों द्वारा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों के लिए भारतीय टीम के चयन में पारदर्शिता लाने की कवायद में सभी चयन ट्रायल अब कैमरे के सामने होंगे जिसमें खेल मंत्रालय और भारतीय खेल प्राधिकरण के अधिकारी मौजूद होंगे।
विज्ञापन

खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

चयन और पारदर्शिता लाने के लिए खेल मंत्रालय ने लिया बड़ा निर्णय
पिछले कुछ समय में चयन से जुड़े मसलों के अदालत तक जाने के मद्देनजर खेल मंत्रालय ने मेरिट के आधार पर चयन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला लिया है। सूत्र ने कहा- अक्सर यह देखा जाता है कि चयन मामलों को लेकर विवाद होते हैं और वे अदालत तक जाते हैं जिससे खिलाड़ियों पर असर पड़ता है। इसलिये हमने अब से सारे चयन ट्रायल कैमरे के सामने पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में कराने का फैसला लिया है। चयन प्रक्रिया के दौरान मंत्रालय और साइ के अधिकारी मौजूद होंगे।
विज्ञापन

महासंघों के लिए होगी ये सुविधा
सूत्र ने यह भी बताया कि राष्ट्रीय खेल महासंघों और खिलाड़ियों के बीच समन्वय को बढावा देने के लिए दिल्ली के विभिन्न स्टेडियमों में महासंघों को कार्यालय खोलने के लिए जगह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed