{"_id":"68f78278e7512742ad09e1e0","slug":"aiff-announces-usd-25-000-for-u17-women-s-team-for-qualifying-for-afc-asian-cup-know-details-2025-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Football: एआईएफएफ का बड़ा फैसला, अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को मिलेगी 25 हजार डॉलर की इनामी राशि","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Football: एआईएफएफ का बड़ा फैसला, अंडर-17 महिला फुटबॉल टीम को मिलेगी 25 हजार डॉलर की इनामी राशि
Tue, 21 Oct 2025 06:24 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 21 Oct 2025 06:24 PM IST
सार
एआईएफएफ ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2025 के लिए क्वालिफाई करने वाली भारतीय अंडर-17 महिला टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
फुटबॉल
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप 2025 के लिए क्वालिफाई करने वाली भारतीय अंडर-17 महिला टीम को 25,000 अमेरिकी डॉलर का पुरस्कार देने की घोषणा की है। भारतीय टीम ने पिछले सप्ताह बिश्केक (किर्गिस्तान) में खेले गए क्वालिफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए किर्गिस्तान और उजबेकिस्तान को 2-1 से हराया। इसके साथ ही टीम ने ग्रुप ‘जी’ में शीर्ष स्थान हासिल करते हुए चीन में अगले वर्ष होने वाले एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के लिए जगह बनाई।
यह पहली बार है जब भारत ने इस आयु वर्ग के टूर्नामेंट में क्वालिफिकेशन हासिल किया है। हालांकि, भारत ने 2005 में इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था, लेकिन उस समय क्वालिफायर मैच नहीं खेले जाते थे। एआईएफएफ ने एक बयान में कहा, 'अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ भारत की अंडर-17 महिला टीम को पहली बार एएफसी अंडर-17 महिला एशियाई कप के लिए क्वालिफाई करने पर 25,000 डॉलर पुरस्कार के रूप में प्रदान करेगा।'