फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   aib jokes on virat kohli, but anushka sharma does not take seriously

कोहली पर 'एआईबी जोक्स' के बाद यह कहा अनुष्का ने

Sat, 07 Feb 2015 03:30 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 07 Feb 2015 03:30 PM IST
विज्ञापन
aib jokes on virat kohli, but anushka sharma does not take seriously

हाल ही में 'एआईबी' के विवादित यूट्यूब कॉमेडी शो को लेकर सोशल मीडिया में काफी हो-हल्ला हुआ। इतना ही नहीं पूरे बॉलीवुड में भी इसका असर देखने को मिला।

विज्ञापन


जब बॉलीवुड दबंग सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता का नाम एआईबी जोक्स में शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई थी। आपको बता दें कि अर्पिता शादी से पहले एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर चुकी है।
विज्ञापन


एआईबी वीडियो में दिख रहे स्टार्स रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर, फिल्म निर्देशक करन जौहर और दीपिका पादुकोण पर पुणे में मुकदमा दर्ज हुआ है। उन पर वीडियो के माध्यम से आपत्तिजनक व्यवहार करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एआईबी वीडियो के काफी हंगामे के बाद टीम इंडिया के उपकप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा की अपनी अलग राय है। जब अनुष्का से एआईबी में विराट और उन पर भद्दे जोक्स बनाने पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिससे शायद विराट कोहली इत्तेफाक न रखें।

भद्दे जोक्स पर यह बोली अनुष्का

aib jokes on virat kohli, but anushka sharma does not take seriously

एन एच 10 फिल्म के प्रमोशन पर पहुंची अनुष्का शर्मा से मीडियाकर्मियों ने उनके और विराट कोहली पर बनने वाले भद्दे जोक्स के बारे में पूछा। इसके जवाब में अनुष्का ने बेहद हल्के अंदाज में उत्तर दिया।

उन्होंने कहा कि एआईबी में बनने वाले जोक्स सिर्फ मजाक के तौर पर बनाए गए है और इस तरह के मजाक पर किसी को भी कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए और यदि किसी को प्रॉब्लम है तो वह उसकी प्रॉब्लम है।

एआईबी और उसके बाद सोशल मीडिया में ‌कोहली और उन पर बनने वाले भद्दे जोक्स पर अनुष्का का कहना है कि उन्हें इन चीजों से कोई दिक्कत नहीं है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया में अनुष्का और कोहली को लेकर भी काफी मजाक बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed