फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   adventure of cycling on bic after cars

कारों के बाद बीआईसी पर अब साइकिलिंग का रोमांच

Wed, 20 Feb 2013 11:52 PM IST
नई दिल्ली/ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी
नई दिल्ली/ब्यूरो/हेमंत रस्तोगी Updated Wed, 20 Feb 2013 11:52 PM IST
विज्ञापन
adventure of cycling on bic after cars

कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए करोड़ों रुपये की लागत से तैयार किए गए वूडेन साइकिलिंग वेलड्रोम पर इस आयोजन के बाद पहली बार बड़ी इवेंट होने जा रही है। सात से 17 मार्च तक इंदिरा गांधी स्टेडियम वेलड्रोम पर जहां ट्रैक इवेंट आयोजित होंगी वहीं एफ-1 कारों की रफ्तार के लिए विख्यात बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट पर भी साइकिलिंग का रोमांच देखने को मिलेगा। पहली बार एफ-1 ट्रैक पर साइकिलिंग के रोड इवेंट आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन


साइकिलिंग फेडरेशन आफ इंडिया के अध्यक्ष परमिंदर सिंह ढींढसा के मुताबिक इस चैंपियनशिप के लिए 28 एशियाई देश भाग लेने की पुष्टि कर चुके हैं। पाकिस्तान के भाग लेने पर अब तक संशय बना है। पाकिस्तान टीम को उन्हीं के देश में वीजा का क्लीयरेंस नहीं मिला है।
विज्ञापन


ढींढसा का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि पाकिस्तान इस चैंपियनशिप में जरूर भाग लेगा। बीआईसी पर रोड इवेंट के आयोजन के बारे में उन्होंने बताया कि रोड इवेंट के लिए 10 किलोमीटर के कोर्स की जरूरत होती है। इसके लिए पांच किलोमीटर बीआईसी ट्रैक का हिस्सा प्रयोग किया जाएगा जबकि बाकी पांच किलोमीटर इसके बाहर के हिस्से को लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस चैंपियनशिप में लंदन ओलंपिक में दो रजत और एक कांस्य जीतने वाली चीन की गुओ शुआंग और इसी ओलंपिक में कांस्य जीतने वाली हांगकांग की वाई जी ली भी भाग लेने जा रही हैं। हालांकि आकर्षण का केंद्र अंडमान निकोबार में आए सुनामी से उबरकर साइकिलिस्ट बनने वाली भारत की डिबोरा होंगी। 16 साल की इस साइकिलिस्ट का पूरा परिवार सुनामी से अपनी जान बचाकर भागा था।


आईजी वेलड्रोम पर साइकिलिंग अकादमी
सीएफआई के अध्यक्ष परमिंदर ढींढसा ने खुलासा किया कि आईजी वेलड्रोम पर यूनियन साइकिलिस्ट इंटरनेशनल (यूसीआई) के सहयोग से एक साइकिलिंग अकादमी खोले जाने की योजना है। इसके लिए सीएफआई ने साई को प्रस्ताव दे दिया है। साई के साथ इस चैंपियनशिप के दौरान यूसीआई के अध्यक्ष की बैठक कराकर इस योजना को सिरे चढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed