{"_id":"bf4aee562335b3bd3f6f631c1bf15087","slug":"abhinav-bindra-won-gold-medal-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभिनव बिंद्रा और चैन सिंह ने जर्मनी में जीता गोल्ड डबल","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल ","slug":"sports"}}
अभिनव बिंद्रा और चैन सिंह ने जर्मनी में जीता गोल्ड डबल
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 05 May 2015 06:19 PM IST
विज्ञापन
अभिनव बिंद्रा सहित भारत के शीर्ष निशानेबाजों ने अमेरिका के फोर्ट बेनिंग में होने वाले विश्व कप के लिए अच्छा पूर्वाभ्यास करते जर्मनी के हैनोवर में हुई चैंपियनशिप में तीन स्वर्ण पदक और दो कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन
चैंपियनशिप में दुनिया भर के एक हजार से ज्यादा निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। बीजिंग ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने अपनी पसंदीदा 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में व्यक्तिगत और टीम दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते।
विज्ञापन
युवा निशानेबाज चैन सिंह ने दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में बिंद्रा और गगन नारंग के साथ स्वर्ण पदक तो जीता ही साथ ही 50 मीटर राइफल प्रोन में भी पीला तमगा हासिल किया। गगन नारंग ने पचास मीटर राइफल थ्री पोजीशन में कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
वहीं, महिला वर्ग में हाल में कोरिया में ओलंपिक कोटा दिलाने वाली राइफल शूटर अपूर्वी चंदेला ने कांस्य पदक जीता।
भारतीय निशानेबाज अगले महीने फोर्ट बेनिंग में होने वाले राइफल/पिस्टल वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे और रियो ओलंपिक के लिए ज्यादा से ज्यादा कोटा स्थान हासिल करने की कोशिश करेंगे।