फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   12 Sports Heroes of Haryana Honored: Four including Neeraj Chopra won Khel Ratna and eight won Arjun Award

हरियाणा के 12 सपूतों का सम्मान: नीरज चोपड़ा समेत चार को खेल रत्न और आठ को अर्जुन अवॉर्ड

Sat, 13 Nov 2021 04:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Nov 2021 04:54 PM IST
सार

टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत जीतने वाले रवि दहिया, पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित आंतिल, पैरालंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
12 Sports Heroes of Haryana Honored: Four including Neeraj Chopra won Khel Ratna and eight won Arjun Award
रवि दहिया और नीरज चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें चार खिलाड़ियों को खेल रत्न और आठ खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। यह आयोजन दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ। इसमें से अकेले सोनीपत के छह खिलाड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को दिया गया अवॉर्ड
टोक्यो ओलिंपिक में जेवलिन थ्रो में गोल्ड जीतने वाले नीरज चोपड़ा, टोक्यो ओलंपिक में कुश्ती में रजत जीतने वाले रवि दहिया, पैराओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले सुमित आंतिल, पैरालंपिक निशानेबाजी में मनीष नरवाल को खेल के सर्वोच्च खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं हॉकी खिलाड़ी सुरेंद्र पालड़, पैरा आर्चर हरविंदर सिंह, योगेश कथूरिया, पहलवान दीपक पूनिया, निशानेबाज सिंहराज अधाना, हॉकी खिलाड़ी मोनिका मलिक और सुमित कुमार, कबड्डी खिलाड़ी संदीप नरवाल को अर्जुन अवॉर्ड दिया गया।
विज्ञापन


द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए इनका चयन
रणजी टीम के लिए सरकार तलवाड़ को द्रोणाचार्य लाइफ टाइम अवॉर्ड, कबड्डी कोच असन कुमार, हॉकी कोच प्रीतम सिवाच को द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिया गया। वहीं 88 वर्षीय सज्जन कुमार को ध्यान चंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मानित हुए खिलाड़ी
हरियाणा के खेल निदेशक पंकज ने कहा कि राज्य के कुल 12 खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार भी इन खिलाड़ियों को खेल नीति के तहत सम्मान दे चुकी है। हरियाणा में सभी खिलाड़ियों की आर्थिक तौर पर मदद की जा रही है। सभी को आगे बढ़ने में मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed