फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   yoga asanas to fight bad breath

सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाएंगे ये तीन आसन

Tue, 10 Sep 2013 07:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 10 Sep 2013 07:34 AM IST
विज्ञापन
yoga asanas to fight bad breath

व्यक्तित्व कितना ही जोरदार क्यों न हो लेकिन मुंह खोलने पर ही बात शुरू होने से पहले खत्म हो जाए, तो इससे बड़ी शर्मिंदगी क्या होगी। सांसों से बदबू की वजह से ऐसी समस्याओं का सामना अक्सर करना पड़ जाता है।

विज्ञापन


आमतौर पर सांसों की दुर्गंध का कारण पाचन और श्वास से संबंधित समस्याएं होती हैं। ऐसे में कुछ योगासन हैं जिनकी मदद से इन समस्याओं का उपचार भी हो सकता है और सांसों की दुर्गंध दूर हो सकती है।
विज्ञापन


सिंह आसन
इससे श्वास प्रक्रिया ठीक रहती है और रक्त संचार तेज होता है। यह न सिर्फ पेट, लिवर और फेफड़ों के लिए फायदेमंद है बल्कि चेहरे की झुर्रियां भी दूर करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए पहले मुंह खोलें और धीरे-धीरे सांस रोकें, अपनी जीभ बाहर करें और आंखों को पूरी तरह खोलें।

जीभ को जितना बाहर की ओर खींच सकते हैं उतना निकालें। चाहें तो सांस छोड़ने के साथ-साथ मुंह से आवाज भी निकाल सकते हैं, इससे यह अधिक प्रभावी होगा।

कई रोगों का संकेत हो सकती है सांसों की बदबू

योग मुद्रा

इसके लिए पहले पद्मासन में बैठ जाएं। आंखें बंद करें और श्वास सामान्य रखें।

अब कमर से ऊपर के भाग को नीचे की ओर झुकाएं जिससे माथा फर्श छुए। कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य हो जाएं।

करीब आठ से दस बार इस आसन को दोहराएं।

सांसों की बदबू से छुटकारा दिलाएंगी ये मसाज

शीतली प्राणायाम
इसके लिए आप पहले पद्मासन या वज्रासन में बैठ जाएं।

घुटनों पर हथेलिया रखें और श्वास सामान्य रखें।

अब अपनी जीभ को तालु से छुआते हुए मोड़ लें।

इसी अवस्था में कुछ समय तक मुंह से सांस लें।

किसी योग्य प्रशिक्षक के निरीक्षण में इन आसनों को अपने रुटीन का हिस्सा बनाएंगे तो सांसों की दुर्गंध से छुटकारा आसान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed