{"_id":"562d1c06-ef9f-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"yoga-asanas-for-skin-glow","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्वचा पर निखार लाएंगे ये आसन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
त्वचा पर निखार लाएंगे ये आसन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
त्वचा पर निखार के लिए आप क्या-क्या नहीं करते, कॉस्मेटिक्स पर पैसा बहाते हैं या तरह-तरह के फेशियल करवाते हैं पर त्वचा पर दो-तीन से ज्यादा बदलाव टिकता ही नहीं। अगर आप त्वचा पर हमेशा निखार चाहते हैं तो कुछ योगासन हैं जो आपके लिए मददगार हो सकते हैं।
विज्ञापन
योगासन की मदद से न सिर्फ आप अपने चेहरे से तनाव के निशान दूर रखते हैं बल्कि रक्त के संचार को सही रखते हैं जिससे त्वचा को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिल सके और आप तरोताजा लगें।
विज्ञापन
प्राणायाम
प्राणायाम से श्वासों पर नियंत्रण द्वारा मस्तिष्क को तरोताजा करते हैं बल्कि यह शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन पहुंचाने का अच्छा माध्यम है।
- इसके लिए पहले सुखासन में सीधा बैठ जाएं।
- आंखें बंद करें और ध्यान श्वासों पर केंद्रित करें।
- अब लंबी सांस ले और मन में ही 10 तक की गिनती गिनें।
- फिर सांस छोड़ दें।
- पांच से दस मिनट तक इस प्रक्रिया को दोहराएं।
शीर्षासन
शीर्षासन थोड़ा कठिन जरूर है लेकिन इसके नियमित अभ्यास से रक्त संचार अच्छा रहता है और चेहरे पर दमक रहती है।
- इसके लिए जमीन पर मैट बिछाएं, चाहें तो सिर को सपोर्ट देने के लिए कंबल या तकिया रख लें।
- घुटने के बल बैठ जाएं। और सामान्य तरीके से सांस लें।
- अब दोनों कोहनियों के बल हाथों को आपस में इंटरलॉक करके सामने कंबल पर रखें।
- हाथों पर सिर रखें और कमर के भाग को ऊपर की ओर उठाने की कोशिश करें।
- शरीर का संतुलन बनाते हुए पैरों को ऊपर की ओर ले जाएं।
- और सिर के बल खड़े हों।
- ये आसन दीवार के सहारे करने में अधिक आसानी होगी।
सूर्य नमस्कार
सूर्य नमस्कार के 12 आसन न सिर्फ आपको फिट रखते हैं बल्कि शरीर के सारे टॉक्सिन्स हटाकर आपकी त्वचा को ग्लो देते हैं। रोज सुबह खुले में यह आसन करने से त्वचा को अच्छी मात्रा में ऑक्सीजन और विटामिन डी मिलता है।
विज्ञापन
इस आसन की सही विधि जानने के लिए यहां क्लिक करें।