{"_id":"45179fa6-e3d6-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"yoga-asana-for-gastritis","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस्ट्रिक से परेशान हैं तो रोज करें यह आसन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
गैस्ट्रिक से परेशान हैं तो रोज करें यह आसन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 04 Jul 2013 03:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गलत खानपान, शारीरिक श्रम की कमी, तनाव आदि हमारी जीवनशैली में इस तरह घर कर गए हैं कि ये हमारे लिए तमाम तरह की बीमारियों की जड़ हैं। गैस्ट्रिक भी ऐसी समस्या है जो किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए परेशानी का सबब बन गई है।
विज्ञापन
अगर आप सेहतमंद डाइट और योगासनों को जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे तो गैस्ट्रिक की समस्या आपसे कोसों दूर रहेगी। इस कड़ी में रोज सुबह पश्चिमोत्तानासन (जिसे हलासन भी कहते हैं) का अभ्यास आपको इस समस्या से छुटकारा दिलाने में काफी मददगार हो सकता है। बेहतर होगा कि आप किसी अनुभवी प्रशिक्षक के निरीक्षण में यह आसन करें।
विज्ञापन
पेट की चर्बी घटाने वाले आसनों की जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।
विज्ञापन
कैसे करें पश्चिमोत्तानासन
- दोनों पैरों को सीधा फैलाकर बैठ जाएं।
- कमर सीधी रखें और सांस खींचते हुए दोनों हाथों को ऊपर की ओर उठाएं।
- अब दोनों हाथों को नीचे की ओर लाते हुए झुकें और हाथों से पैरों के पंजे छूने की कोशिश करें।
- माथा घुटनों से छूना चाहिए लेकिन घुटने सीधे रखें।
- कुछ सेकंड इसी अवस्था में रहने के बाद सामान्य अवस्था में आ जाएं।
- रोज कम से कम 10 से 15 बार यह आसन जरूर करें।