फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   why swine flu and aids spread

स्वाइन फ्लू और एड्स जैसी घातक बीमारियां भी इसलिए बढ़ रही हैं

Mon, 06 Apr 2015 04:23 PM IST
Updated Mon, 06 Apr 2015 04:23 PM IST
विज्ञापन
why swine flu and aids spread

रोगाणुओं को बेअसर और नष्ट करने के लिए नित नई दवाओं की खोज जारी है। उनकी ईजाद के कुछ समय बाद तक तो असर होता है। पर रोग का एक चक्र पूरा होने के बाद कुछ ही समय में रोगाणु इन दवाओं की प्रतिरोधी-क्षमता विकसित कर लेते हैं।

विज्ञापन


फिर दवाएं बेअसर होने लगती हैं। फिर ज्यादा असरदार दवाएं तैयार की जाती हैं, फिर रोगाणु और ज्यादा प्रतिरोध क्षमता अर्जित कर लेते हैं और नई दवाओं को भी बेअसर कर देते हैं। उदाहरण के लिए सल्फा औषधियों से शुरू में कई तरह के जीवाणु मरते देखे गये।
विज्ञापन


पेनिसिलिन के कारण आंत्रशोथ, न्यूमोनिया, टाइफाइड, रक्तदोष और हृदयरोग आदि बीमारियां काबू आने लगी, पर कुछ ही साल बीते होंगे कि दवाएं बेअसर होने लगीं और पिछली बीमारियों के साथ नई और बीमारियां बढ़ने लगीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटी बीमारियों की जगह ले रही हैं बड़ी बीमारियां

why swine flu and aids spread

हापकिंस इसंटीट्यूट के प्रो.जूलबर्न ने नई नई बीमारियों के सामने आने का कारण एंटीबायोटिक दवाओं को ही खासतौरपर जिम्मेदार बताया है।

यह ठीक है कि टीका अभियान ने बच्चों को कई रोगों से बचाया। पर जूलबर्न और उन जैसे चिकित्सा विज्ञानियों के अऩुसार एलर्जी की नई समस्या पैदा हो गई। डिपथीरिया, कुकरखांसी, अधरंग, टेट्नस, चेचक, प्लेग आदि अनेक संक्रामक रोगों में कमी आई है।

लेकिन श्वास तथा अन्तरीय संक्रमणों के रोगियों की संख्या पिछले दिनों तेजी से बढ़ी है। 2008 में इकट्ठे किए आंकड़ों के अनुसार डायबिटिज, हृदयरोग, ब्लड प्रेशर, डिप्रेशन नब्बे के दशक में मलेरिया और टाइफाइड जैसी बीमारियों की जगह आ कर बैठ गए हैं।

उसी का नतीजा है यह नई नई बीमारियां

why swine flu and aids spread

इक्कीसवीं सदी के शुरुआती वर्षों में थायराइड और कैंसर को मरीजों की संख्या चार प्रतिशत के हिसाब से विस्फोटक होने लगी। इन्फ्लुएंजा, संक्रामक हैपेटाइटिस आदि बीमारियां खत्म हो कर फिर बढ़ने लगी।

“आस्ट्रेलियन साइंस न्यूज़लेटर नामक पत्रिका की ओर से दिसंबर 2014 में आयोजित एक कांफ्रेंस में डा. बी. रदरफोर्ड ने थायराइड और कैंसर को सभ्यता का रोग बताया है।

इन्फ्लुएंजा, संक्रामक हैपेटाइटिस और नए नए बुखारों को वि‌ज्ञान का कोप बताया है। उनके अनुसार मनुष्य ने वि‌ज्ञान को मनुष्य की सेवा में नियुक्त कर प्रकृति का दोहन शुरु कर दिया। उसी का नतीजा नई नई बीमारियों के रूप में सामने आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed