फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   why mythological place lose own power

तीर्थों की शक्ति में इसलिए कमी आने लगी है!

Wed, 26 Jun 2013 12:45 PM IST
ज्योतिर्मय
ज्योतिर्मय Updated Wed, 26 Jun 2013 12:45 PM IST
विज्ञापन
why mythological place lose own power

कहीं एकांत में जाकर साधना करें तो बहुत कम संभव है कि कोई विशेष अनुभव हो, लेकिन तीर्थ में करें तो अनुभूति बहुत ज़ोर से होगी। लगेगा कि चैतन्य और ऊर्जावान क्षेत्र में पहुंच गए हैं। इसके दो कारण हैं, एक तो व्यक्ति का अपना ग्रहणशील होना और दूसरे उस क्षेत्र का विशेष तरंगों से भरे रहना।

विज्ञापन


महर्षि भावातीत ध्यान केंद्र नैनी में ध्यान सिखाते रहे पं. रामवल्लभ शर्मा ने अठारह तीर्थों का अध्ययन किया और इस नतीजे पर पहुंचे हैं कि तीर्थ क्षेत्रों में पहुंच कर लोगों की सत्कर्मों में रुचि बढ़ जाती है। जिनके मन में अपने इलाके या दूसरे स्थानों पर कभी कदा जो बुरी इच्छाएं सिर उठाती थी, उन पर भी अंकुश लगता है।
विज्ञापन


उनका कहना है कि तीर्थों के इस प्रभाव का कारण वहां पिछले कई सौ सालों से चल रही आध्यात्मिक गतिविधियां हैं। महर्षि महेश योगी के टीएम सिद्धि और महर्षि इफेक्ट क्षेत्र के प्रयोग और निष्कर्ष भी इस बात की पुष्टि करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन प्रयोगों के अनुसार विभिन्न साधना परंपराएं उस क्षेत्र को आध्यात्मिक ऊर्जा से परिपूर्ण रखती हैं। महर्षि इफेक्ट के वीएस टंडन का कहना है कि 1970 के दशक में भारत के करीब पांच सौ शहरों में यह कार्यक्रम शुरु करने की योजना थी।

क्या सच में भगवान शिव की जटा से निकली गंगा


पिछले प्रयोग और परंपरा के निष्कर्ष बताते हैं कि जिन बस्तियों में एक प्रतिशत लोग कायदे से ध्यान करने लगते हैं, वहां सकारात्मक बदलाव आने लगते हैं। बुरे से बुरे व्यक्ति को भी अच्छे काम करने और अपनी प्रवृत्तियों को रोकने की इच्छा होती है।


अमेरिका की दस बस्तियों में छह सप्ताह के ध्यान प्रयोगों में साबित हुआ की उन स्थानों पर अपराधों में बीस प्रतिशत तक गिरावट आई है। काशी, रामेश्वरम और पुरी की परंपराओं के बारे में स्कंद और अग्निपुराण का हवाला देते हुए पं. रामवल्लभ का कहना है कि इन तीर्थों में दो सौ साल पहले तक नियमित रूप से पंद्रह से बीस प्रतिशत लोग ऐसे थे जो स्वाध्याय, तप और ज्ञानदान के अलावा मंदिरों में पूजापाठ की गतिविधियां चलाते थे।

ये पंरपराएं या व्यवस्थाएं अब क्षीण हुई हैं इसलिए तीर्थो का स्वरूप भी बिगड़ा है। जिन जगहों पर जो भले ही तीर्थ से हट कर ही क्यो न हो, साधना-स्वाध्याय की प्रवृत्तियां शुरु हुई वहां वातावरण में उर्जा दिखाई देती है।

उत्तराखंड में तबाही का मंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed