फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   what is the significance of saptapadi scientific reason

सात फेरों का वैज्ञानिक कारण जानेंगे तो कहेंगे हर फेरा जरुरी होता है

Thu, 24 Apr 2014 01:00 PM IST
Updated Thu, 24 Apr 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
what is the significance of saptapadi scientific reason

ऐसा क्यों है कि जब तक सात फेरे पूरे नहीं हो जाते, तब तक विवाह संस्कार पूरा हुआ नहीं माना जाता। न एक फेरा कम, न एक फेरा ज्यादा- पूरे सात फेरे।

विज्ञापन


वैसे इन दिनों कुछ विवाह संस्कार आयोजनों में चार या पांच फेरों में ही काम चला लिया जाता है, लेकिन जानकारों के अनुसार इस तरह के संस्कार सुखद नहीं होते। इस विषय में जानकारों का कहना है।

विज्ञापन

सात की संख्या का क्या है राज?

what is the significance of saptapadi scientific reason

पंडित गिरिधर शर्मा और डा. सच्चिदानंद मिश्र सप्तपदी के विषय में कहते हैं कि इसका असल उद्देश्य वरवधू को चेतना के हर स्तर पर एकरस और सामंजस्य से संपन्न कर देना है। चेतना के सात स्तरों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सात की संख्या मानव जीवन के लिए बहुत विशिष्ट है।

यज्ञ और संस्कार के वातावरण और विशिष्ट जनों की उपस्थिति में सात कदम एक साथ सातवें पद या परिक्रमा में वर, कन्या एक दूसरे से कहते है हम दोनों अब परस्पर सखा बन गए हैं।'' योग की दृष्टि से शरीर में ऊर्जा (पार्थिव) और शक्ति (आध्यात्मिकता) के सात केंद्र हैं। इन्हें चक्र कहा जाता है।

शरीर में मौजूद चक्र से सप्तपदी का संबंध

what is the significance of saptapadi scientific reason

शरीर के निचले भाग से शुरु हो कर ऊपर की ओर बढने पर इनकी स्थिति इस प्रकार मानी गई है मूलाधार, (शरीर के प्रारंभिक बिंदु पर) स्वाधिष्ठान, ( गुदास्थान से कुछ ऊपर) मणिपुर, (नाभिकेंद्र) अनाहत, (हृदय) विशुद्ध, (कंठ) आज्ञा (ललाट, दोनों नेत्रों के मध्य में) और सहस्रार(शीर्ष भाग में जहां शिखा केंद्र) है।

चक्र शरीर के केंद्र हैं। उन्ही की तरह शरीर के भी सात स्तर माने गए हैं। इनके नाम इस तरह हैं स्थूल शरीर, सूक्ष्म शरीर, कारण शरीर, मानस शरीर, आत्मिक शरीर, दिव्य शरीर और ब्रह्म शरीर। फिलहाल प्रत्यक्ष या स्थूल शरीर ही आंखों से देखा जाता है। इसके भीतर के अवयव छूकर या दूसरी प्रकार से जाने जाते है।

विज्ञापन

सत कदम चलने से सात जन्म का साथ

what is the significance of saptapadi scientific reason

विवाह की सप्तपदी में उन शक्ति केंद्रों और अस्तित्व की परतों या शरीर के गहनतम रूपों तक तादात्म्य कायम करने का विधान रचा जाता है, केवल शिक्षा नहीं, व्यावहारिक विज्ञान के रूप में।

इस तथ्य को समझाने के लिए ही सप्तपदी या सात वचनों को संगीत के सात सुर, इंद्रधनुष के सात रंग, सात तल, सात समंदर, सात ऋषि, सातों लोकों आदि का उल्लेख किया जाता है। असल बात शरीर, मन और आत्मा के स्तर पर एक्य स्था स्थापित करना है जिसे जन्म जन्मातंर का साथ कहा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed