{"_id":"280f2d16-9223-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"three-asanas-for-lower-back-pain-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर बैक पेन में आराम दिलाएंगे ये तीन आसन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
लोअर बैक पेन में आराम दिलाएंगे ये तीन आसन
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 21 Mar 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिन भर दफ्तर में बैठकर काम करने के चक्कर में हमें अक्सर कमर के निचले हिस्से में दर्द झेलना पड़ता है। इससे हमेशा के लिए छुटकारा चाहिए तो ये तीन आसन जरूर आपकी मदद करेंगे।
उत्तानासन
उत्तानासन से कमर से निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव बोता है जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं और पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
पश्चिमोत्तानासन
इस आसन से शरीर की मांसपेशियों का तनाव कन होता है और शरीर अधिक लचीला होता है। इसे करने के लिए दोनों पैर सामने करके सीधे बैठ जाएं। फिर उत्तानासन की तरह ही हाथों को सांस भरते हुए उठाएं और सांस छोड़ते हुए पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें।
विज्ञापन
भुजंगासन
भुजंगासन के लिए पहले पेट के बल सीधे जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधों के समानांतर रखें और सांस लेते हुए हाथों के बल शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
ध्यान रखें कि इन आसनों से कमर दर्द से छुटकारा तो मिल जाएगा लेकिन आप तेज दर्द में हैं तो बिना डॉक्टर से परामर्श के इन्हें न करें।