फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   three asanas for lower back pain relief

लोअर बैक पेन में आराम दिलाएंगे ये तीन आसन

Thu, 21 Mar 2013 06:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 21 Mar 2013 06:12 PM IST
विज्ञापन
three asanas for lower back pain relief
दिन भर दफ्तर में बैठकर काम करने के चक्कर में हमें अक्सर कमर के निचले हिस्से में दर्द झेलना पड़ता है। इससे हमेशा के लिए छुटकारा चाहिए तो ये तीन आसन जरूर आपकी मदद करेंगे।
विज्ञापन


उत्तानासन
उत्तानासन से कमर से निचले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव बोता है जिससे दर्द में आराम मिलता है। इसके लिए पहले सीधे खड़े हो जाएं, फिर दोनों हाथों को लंबी सांस लेते हुए ऊपर की ओर ले जाएं और फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे जमीन की ओर ले जाएं और पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें। फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।
विज्ञापन


पश्चिमोत्तानासन
इस आसन से शरीर की मांसपेशियों का तनाव कन होता है और शरीर अधिक लचीला होता है। इसे करने के लिए दोनों पैर सामने करके सीधे बैठ जाएं। फिर उत्तानासन की तरह ही हाथों को सांस भरते हुए उठाएं और सांस छोड़ते हुए पैरों के अंगूठे छूने की कोशिश करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


भुजंगासन
भुजंगासन के लिए पहले पेट के बल सीधे जमीन पर लेट जाएं। दोनों हाथों को कंधों के समानांतर रखें और सांस लेते हुए हाथों के बल शरीर के ऊपरी हिस्से को उठाने की कोशिश करें। कुछ देर इसी अवस्था में रहें और फिर सामान्य अवस्था में आ जाएं।

ध्यान रखें कि इन आसनों से कमर दर्द से छुटकारा तो मिल जाएगा लेकिन आप तेज दर्द में हैं तो बिना डॉक्टर से परामर्श के इन्हें न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed