फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   risk behaviour depends on genes

कुछ खास लोगों में ही क्यों होती है जोखिम उठाने की चाहत?

Fri, 06 Sep 2013 04:56 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Sep 2013 04:56 PM IST
विज्ञापन
risk behaviour depends on genes

जब हम जोखिम लेते हैं तो हम खुद को खतरे और संभावित क्षति के सामने खुला छोड़ देते हैं। जोखिम कई रूपों में आते हैं और बुरे परिणाम के साथ उनका अंत होता है। परमात्मा को पाने के लिए अपने आपको तैयार करना और उसमें जुट जाना एक बड़ा जोखिम है। यह जोखिम का एक रूप है।

विज्ञापन


जोखिम में नुकसान किसी भी किस्म का हो सकता है पैसा, दोस्त, प्यार, भौतिक संपत्ति, प्रसन्नता या शायद आपकी जिंदगी। तो यह कैसे संभव है कि कुछ खास जीन्स हमें जोखिम उठाने के लिए प्रवृत्त करते हैं, फिर भी वे मानव प्रजाति के अस्तित्व के लिए अनुकूल हैं।
विज्ञापन


जो लोग जोखिम उठाने के आदी हैं, वे बहुत तेज जिंदगी जीते हैं। हालांकि जो जोखिम वे उठाते हैं वे नुकसानदेह हो सकते हैं लेकिन उनके पास पुरस्कार हासिल करने की संभावना भी रहती है। कुछ लोगों की प्रवृत्ति होती है रोमांच के लिए जोखिम उठाने की। इस संबंध में उनकी अंत:प्रेरणा बड़ी तीव्र होती है जिस वजह से वे ज्यादा से ज्यादा जोखिम उठाना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयोगशालाओं में हुए अध्ययन बताते हैं जिनमें यह पड़ताल की गई कि जोखिम उठाने के मामले में अलग अलग लोगों का कैसा व्यवहार होता है जैसे की यौन व्यवहार और वित्तीय जोखिम उठाना। इन अनुसंधानों में पता चला कि वे जीन्स जो दिमाग के क्रियकलापों की भिन्नता का कोड बनाते हैं, वे अक्सर हमारे व्यवहार की तरह ही भिन्न होते हैं।

अनुसंधानों के मुताबिक कुछ लोगों में खुशी हासिल करने की इच्छा बाकियों से ज्यादा होती है और ऐसा लगता है कि यह फितरत आध्यात्मिक होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed