फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   parvatasana will cure neck and shoulder pain

गर्दन और कंधों के दर्द से परेशान हैं तो करें पर्वतासन

Fri, 24 Aug 2012 05:44 PM IST
Updated Fri, 24 Aug 2012 05:44 PM IST
विज्ञापन
parvatasana will cure neck and shoulder pain

इस आसन में शरीर का आकार पर्वत के शिखर की तरह दिखता है इसलिए पर्वतासन कहा जाता है। 

विज्ञापन


ऐसे करें पर्वतासन
  • कंबल या सूती वस्त्र समतल स्थान पर बिछाकर बैठ जाएं।
  • योग मुद्रा में बैठें। रीढ़ को सीधा रखें, दोनों हाथों की उंगलियों को एक-दूसरे के साथ इंटरलॉक करें। हथेलियों को पलट कर सिर की सीध में रखें।
  • हाथों को ऊपर की ओर लाएं और बाजू सीधा कर लें और गहरी सांस लेते हुए कंधे, बाजू और पीठ की मांसपेशियों में एक साथ खिंचाव महसूस करें।
  • इस स्थिति में एक से दो मिनट तक रूकें। सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाएं। पैरों की स्थिति बदलें और पुनः आसन करें। यह अभ्यास 10 से 15 मिनट तक करें।

पर्वतासन से लाभ
  • इस आसन से कंधों में दर्द अथवा जकड़न की शिकायत दूर हो जाती है।
  • रीढ़ की हड्डियों में मौजूद तनाव भी इस आसन से कम होता है। यह आसन बहुत ही आसान है। गर्भवती महिलाएं भी पहले छह महीने तक यह आसन कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed