{"_id":"63e1058b789ac3c80b4be34094bbcdb6","slug":"marjari-asana-for-flat-tummy","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट की चर्बी दूर करनी है तो रोज करें यह आसन","category":{"title":"Yog-Dhyan","title_hn":"योग-ध्यान","slug":"yoga"}}
पेट की चर्बी दूर करनी है तो रोज करें यह आसन
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Fri, 06 Dec 2013 03:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेट की चर्बी से परेशान हैं और तोंद कम करने की ठान चुके हैं तो रोज आप मर्जरी आसन का अभ्यास करें। इस आसन में शरीर की मुद्रा बिल्ली की तरह होती है इसलिए इसे मर्जरी आसन कहते हैं।
विज्ञापन
वजन घटाना है तो कसरत के पहले आजमाएं ये उपाय
विज्ञापन
क्या है फायदे
इस आसन से न सिर्फ पेट की चर्बी घटती है और वजन कम होता है बल्कि यह शरीर को लचीला बनाने, कलाई और कंधों को मजबूत बनाने, पाचन ठीक करने और रक्त संचार ठीक रखने में मददगार है।
विज्ञापन
पेट की चर्बी से छुटकारा दिलाएंगे ये पांच आसान उपाय
यह भी रखें ध्यान
गर्दन दर्द, कमर दर्द या स्पोंडलाइटिस के मरीज इस आसन को करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर ले लें।
ऐसे करें
दोनों घुटनों और हथेलियों के बल खड़े हों (बिल्ली या मेज की मुद्रा में)।
दोनों हाथ और पैर सीधे रखें। सिर बिल्कुल सीधे रखें और सामने की ओर देखें।
अब ठुड्डी उठाते हुए सांस खींचे और सिर ऊपर की ओर उठाएं। इस दौरान शरीर को अच्छी तरह से स्ट्रेच करें।
कुछ सेकंड के बाद सांस छोड़ते हुए सिर नीचे की ओर ले जाएं।