फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   konasana for back pain relief

बैक पेन से आराम चाहिए तो रोज करें यह आसन

Mon, 28 Oct 2013 03:28 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Oct 2013 03:28 PM IST
विज्ञापन
konasana for back pain relief

दिन भर दफ्तर में बैठकर काम करने से अगर आप कमर दर्द की समस्या से जूझ रहे हैं तो नियमित रूप से कोणासन का अभ्यास आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

विज्ञापन


रोज सुबह 10 मिनट भी अगर आप इस आसन का अभ्यास करेंगे तो कमर दर्द से बचाव होगा।

कमर दर्द में आराम दिलाएंगी इन अंगों की मसाज
विज्ञापन


क्या हैं फायदे
इस आसन से रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है और शरीर की स्ट्रेचिंग होती है। इसके अलावा यह पेट, शरीर के निचले हिस्से, कमर, बाजू और पैरों की मांसपेशियों को मजबूत करने में फायदेमंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमर दर्द से जुड़े ये पांच मिथ, जो हो सकते हैं आपका भ्रम

ऐसे करें
सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं और दोनों पैरों के बीच में गैप रखें।
सांस भरते हुए दोनों हाथों को ऊपर उठाएं और हथेलियों को जोड़ लें।
अब सांस छोड़ते हुए दाईं ओर झुकें कुछ सेकंड इस अवस्था में रहने के बाद सांस छोड़ते हुए सीधे हो जाएं।
अब इसी प्रक्रिया को बाईं ओर झुककर दोहराएं।

ध्यान रखें

बहुत तेज दर्द की स्थिति में या स्पोंडलाइटिस के मरीज इस आसन को न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed