फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Yog-Dhyan ›   know benefits of sound when sound turn into mantra

ध्वनि जब मंत्र बन जाए तो जानिए क्या-क्या होते हैं इसके फायदे

Sat, 23 Dec 2017 08:35 AM IST
सदगुरु
सदगुरु Updated Sat, 23 Dec 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
know benefits of sound when sound turn into mantra

आपको जो भी बोलना है, उसे इस तरीके से बोलें कि वह आपके लिए लाभदायक हो। जो चीज आपके लिए लाभदायक होगी, वह स्वाभाविक रूप से आपके व आपके आस-पास हर किसी के लिए भी फायदेमंद होगी। अगर कोई ध्वनि आपके लिए बहुत असरदार साबित हो रही है, तो निश्चित रूप से वह आपके आस-पास हर किसी पर उतना ही असर करेगी, जितना आप पर करती है।  बोलने की क्षमता मनुष्य को मिला एक विशेष उपहार है। भारतीय भाषाओं की तुलना में, अंग्रेजी में शब्दों या ध्वनियों की संख्या कम है। इसी वजह से अगर आप अपने जन्म से केवल अंग्रेजी ही बोलते रहे हैं, तो आपके लिए कोई मंत्र या दूसरी भाषा बोलना बहुत मुश्किल होगा। यदि ध्वनियों या शब्दों की संरचना वैज्ञानिक तरीके से की जाती, जैसा कि मंत्रों और संस्कृत भाषा में होता है, तो बिना अधिक जागरूकता के भी कुछ बोलने पर ध्वनियों की एक खास व्यवस्था के कारण आपको लाभ होगा।

विज्ञापन


पढ़ें- राशिफल 2018: जानिए कैसा रहेगा सभी राशि वालों के लिए नया साल, पढ़ें वार्षिक राशिफल
विज्ञापन


संस्कृत भाषा ऐसे बनाई गई है कि सिर्फ बोलने से ही शरीर का शुद्धिकरण हो जाए। लेकिन अब हम ज्यादातर ऐसी भाषाएं बोलते हैं, जिन्हें इस तरह तैयार नहीं किया गया है। आप एक ही बात को बेहद प्रेम से भी कह सकते हैं या गुस्से या दूसरे तरीके से भी कह सकते हैं। आप जो कुछ भी बोलते हैं, उसके एक-एक शब्द में सही इरादा रखें, तो ये शब्द या ध्वनियां आपके भीतर एक खास तरह से स्पंदित होंगी। यदि आप किसी से बात कर रहे हैं, तो इस तरह बोलें, मानो ये शब्द उस व्यक्ति के लिए आपके आखिरी शब्द हों। यह आपकी वाक शुद्धि करने का बढ़िया तरीका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला के कल्पवृक्ष पन्ने से साभार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed